What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। यह वैश्विक स्तर पर संगठन का सबसे बड़ा अलर्ट है। यह कदम तब उठाया गया है जब इबोला के पुष्ट मामले अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार कर कंपाला और किंशासा जैसे बड़े और घनी आबादी वाले शहरों तक पहुंच गए हैं।प्रकोप इबोला वायरस के अपेक्षाकृत दुर्लभ बुंडिबुग्यो स्ट्रेन के कारण हो रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए वर्तमान में कोई टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है। हालांकि, ङ्ख॥ह्र ने स्थिति को असाधारण बताते हुए स्पष्ट किया…
कोरबा। केंद्र सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड के बाद सबसे अधिक हालचाल फिलहाल कोल सेक्टर में देखी जा रही है। कोयला उद्योग में कार्यरत मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को छोडक़र एचएमएस, एटक, इंटक और सीटू लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। 9 फरवरी 2026 को आयोजित देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर कोयला क्षेत्र में भी देखने को मिला था। मजदूर संगठनों का कहना है कि चार लेबर कोड लागू होने से कोयला उद्योग की मौजूदा श्रमिक व्यवस्था और कई महत्वपूर्ण कमेटियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है। जेबीसीसीआई के भविष्य को लेकर…
श्रीनगर, १7 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद उमर सरकार में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर के गुपकार रोड पर आधिकारिक वाहन के बजाय पारंपरिक घोड़ा-गाड़ी (तांगा) की सवारी की। मंत्री सतीश ने कहा कि इस सवारी का उद्देश्य ईंधन बचाने के अभियान को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना और पारंपरिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। महाराजा हरि सिंह की पौत्रवधु कुंवरानी रितु सिंह भी मंत्री के साथ तांगे पर सवार थीं। तांगे की सवारी के दौरान मंत्री ने वीडियो बनाते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री…
कोरबा। जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सक्रिय दंतैल हाथी ने अब धरमजयगढ़ का रूख कर लिया है। हाथी को आज सुबह कोरबा व धरमजयगढ़ वन मण्डल के शरहद पर विचरण करते हुए देखा गया। इसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है। इससे पहले दंतैल ने शनिवार को कुदमुरा क्षेत्र में स्थित कोसाबाड़ी में घुसकर उत्पात मचाया था और वहां रेशम विभाग द्वारा लगाये गये अर्जुन के पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हुए तहस-नहस कर दिया था। कोसाबाड़ी में उत्पात मचाने के बाद दंतैल हाथी जंगल का रूख करते हुए छिप गया था। वन…
दाहोद, १7 मई । गुजरात पुलिस ने रविवार को दाहोद जिले के लिमखेड़ा में धनपुर चौकड़ी के पास एक कार से 2.56 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बिना हिसाब का कैश ज़ब्त किया। गाड़ी की रेगुलर जांच के दौरान, पुलिस ने एक कार से कैश के साथ तीन संदिग्ध पार्सल ज़ब्त किए। पुलिस इंस्पेक्टरों की मौजूदगी में उनमें रखे सामान की गिनती की गई। पार्सल में बड़ी मात्रा में भारतीय करेंसी नोट थे, जिनकी कुल कीमत 2,56,80,500 रुपये थी। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह बड़ी रकम दाहोद की एक अंगडिय़ा फर्म से वडोदरा ले जाई जा रही…
कोरबा। पाली विकासखंड के ग्राम महुआपानी में ग्रामीण पिछले दो दशकों से फ्लोराइड युक्त जल पीने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। ग्राम में जल समस्या अब केवल सुविधा का मुद्दा नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की यहां वर्षों से उपयोग हो रहा जल फ्लोराइड से प्रभावित है, जिसके कारण कई लोग दांत और हड्डियों की बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं। बच्चों में दांतों का पीला पडऩा और बुजुर्गों में हड्डियों की कमजोरी आम बात हो गई है। हालत यह है कि…
वाराणसी 17 मई। शक्तिनगर मुख्यमार्ग स्थित महुली चौराहे पर रविवार की सुबह दस बजे हुए भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेलर के पहिये के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, सरिया निवासी गौतम अपनी पत्नी फूला और दो बच्चों के साथ अहरौरा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महुली चौराहे के पास पहुंचे, उसी दौरान सोनभद्र की ओर से राखड़ लादकर वाराणसी की…
कोरबा। स्श्वष्टरु की खदानों में अब ईवी टिपर के माध्यम से कोयले की ढुलाई की जाएगी। कोल कंपनी ने हाल ही में जारी टेंडर में 20 फीसदी इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को शामिल करना अनिवार्य किया है। 8 मई को जारी इस टेंडर के साथ एसईसीएल में ईंधन संरक्षण को कॉर्पोरेट जिम्मेदारी का हिस्सा बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने के बाद कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी सभी अनुषंगी कंपनियों के लिए ईवी टिपर की…
नईदिल्ली १7 मई । पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच 20 हजार टन एलपीजी लेकर सिमी कैरियर कांडला के दीनदयाल पोर्ट पर सुरक्षित रूप से पहुंच गया है। इस जहाज ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट को पार किया था। इस जहाज पर 21 क्रु सदस्य सवार हैं, जिनमें आठ यूक्रेनी और 13 फिलिपीनी हैं। मौजूदा निगरानी वाले ऑपरेशन्स में होर्मुज स्ट्रेट को पार करने वाला सिमी 11वां एलपीजी टैंकर था। अधिकारियों के मुताबिक, डीजी शिपिंग और विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम- प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बीच करीबी तालमेल से इतनी सुरक्षा मुमकिन हो पाई। ये जहाज…
कोरबा। कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन गेवरा सोसाइटी द्वारा 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 10 मई को ताइक्वांडो, 11 मई को बॉक्सिंग और शतरंज, 12 मई को कबड्डी और योगा, 13 मई को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 15 मई को शाम 5:00 से 7:00 तक पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी(सी.एम.ओ) राजेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विभिन्न वार्ड के पार्षद, इस्तिखार अली, श्रीमती हर्षित देवी राजपूत, आकाश साहू, अविनाश यादव, धीरेन्द्र तिवारी तथा कांग्रेस के…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
