What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरिया बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और खराब मौसम के कारण शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। तेज हवाओं के चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ और बड़ी-बड़ी शाखाएं टूटकर बिजली खंभों एवं तारों पर गिर गईं, जिससे अनेक वार्ड अंधेरे में डूब गए। मौसम खराब होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, अनुराग दुबे, रजनीश गुप्ता एवं उनके सहयोगी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।…
मनेन्द्रगढ़। 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में चार सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के नेतृत्व और अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के कुशल प्रबंधन में यह सफलता संभव हो सकी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मंशा के अनुरूप मनेन्द्रगढ़ का 220 बिस्तरीय अस्पताल लगातार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और बेहतर उपचार के कारण लोगों के बीच भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों को गंभीर उपचार के लिये बड़े शहरों…
मनेन्द्रगढ़। पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मनेन्द्रगढ़ नगर में 31 मई से 6 जून 2026 तक नि:शुल्क योगधारा सर्वरोग निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर की जानकारी आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों और नागरिकों को दी गई। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, तनाव, अनिद्रा, थायरॉइड एवं अन्य जीवनशैली जनित बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को स्वास्थ्य संरक्षण का प्रभावी माध्यम मानते हुए यह शिविर जनहित में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह…
एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं जहां उन्होंने व्रत रखकर कथा श्रवण किया और वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए धागा बांधा। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनकर अखंड सौभाग्य की मन्नत…
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोसला दौरे के बाद अब सियासत गरमा गई है। पामगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री के जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया। विधायक श्रीमती हरबंश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्राम कोसला में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए वे पहुंची थीं। लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले उन्हें जिले के कलेक्टर और एसपी का…
जांजगीर चांपा। अपने मित्र देशों से संबंध बिगाडऩे एवं अमेरिका से संबंध जोडऩे के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है अगर मित्र रूस एवं ईरान देशों से मिलकर कार्य किया गया होता तो आज देश की जनता को महंगाई का मारा नहीं झेलना पड़ता। उक्त बातें पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता नोबेल वर्मा ने कहीं उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में भाजपा केंद्र सरकार ने पुराने विदेशी मित्रों को छोडक़र गैरों से हाथ मिलाया है जिसके कारण देश में महंगाई…
चांपा। लायंस क्लब चांपा के वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारणी की नियुक्ति हेतु क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता द्वारा क्लब के सदस्य पूर्व चेयरमैन एमजेएफ लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय नॉमिनेशन कमेटी का गठन किया गया जिन्होंने आपस में बैठक कर गहन विचार विमर्श उपरांत अपना प्रतिवेदन तैयार कर क्लब के सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित लायन सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया तथा करतल ध्वनि से प्रस्ताव को पारित किया जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष एमजेएफलायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव लायन…
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचकर माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी.…
अमेरिकी मूल का मशहूर अंतरराष्ट्रीय डांस रियलिटी शो सो यू थिंक यू कैन डांस अपने 18 सीजन के बाद आधिकारिक तौर पर बंद होने जा रहा है। मंगलवार को अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब ने शो के खत्म होने का दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की। दरअसल, अभिनेत्री लॉरेन ने सो यू थिंक यू कैन डांस सीजन 3 से प्रसिद्धि हासिल की थी, जिस वजह से यह शो उनके बेहद करीब है। अभिनेत्री ने शो के दौरान का पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अभिनेत्री ने शो के बंद होने को एक दौर का अंत बताया। उन्होंने लिखा, सो यू…
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कई दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वो ऑल गोल्डन आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से सबका ध्यान खींच किया है. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. एक्ट्रेस फोटोज से सोनपरी से कम नहीं लग रही हैं. नोरा सोने से जड़े आउटफिट में नजर आ रही हैं. फैंस नोरा का ये लुक देख फैंस उनसे नजरे नहीं हटा पा रहे हैं. उन्होंने…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
