What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नई दिल्ली। बंगाल सहित पांच राज्यों में हाल ही में हुए चुनाव के दौरान मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) को विपक्ष भले ही मुद्दा बनाए हुए था, लेकिन हकीकत यह है कि एसआइआर के बाद इन राज्यों मतदाता और मतदान प्रतिशत दोनों में भारी बढ़ोतरी देखी गई। 2021 यानी पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बंगाल में इस बार जहां 34.23 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं असम में 2021 के मुकाबले 53.68 लाख अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया है। ऐसी ही स्थिति तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी देखने को मिली है। 2021…
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी और रिस्क बेस्ड प्रोफाइलिंग के आधार पर जाल बिछाकर सैन फ्रांसिस्को से आए एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने कपड़ों में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर 115 सोने के बिस्किट (गाेल्ड बार) भारत ला रहा था। जब्त किए गए सोने का कुल वजन करीब 3.5 किलो है। ग्रीन चैनल पार करने की फिराक में था तस्कर कस्टम अधिकारियों के मुताबिक आरोपित 15 जुलाई…
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता Tejashwi Yadav ने राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, महंगाई और शासन व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के पास न कोई विजन है और न ही कोई ठोस रोडमैप। उन्होंने कहा कि जनता विकास की उम्मीद कर रही थी, लेकिन सरकार सिर्फ प्रचार और फोटोशूट में व्यस्त है। ‘बिहार को पीछे ले जाना चाहती है सरकार’ राजद नेता ने कहा कि राज्य में विकास की गति थम…
श्रीनगर। गुजरात से कश्मीर घूमने आए एक दंपति की शनिवार को पहलगाम में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। इस हादसे में वाहन चालक और तीन अन्य पर्यटकों समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल अनंतनाग में पहुंचाया गया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, पहलगाम से आड़ृ घाटी की तरफ गुजरात से आए पर्यटकों का एक दल टवैरा टैक्सी जिसका पंजीकरण नंबर जेके21ए–0379 था, में रवाना हुआ। टैक्सी को पहलगाम के साथ सटे रंगवार लारीपोरा का रहने वाला रईस अहमद बट चला रहा था। ड्राइवर ने स्टेयरिंग से खोया नियंत्रण…
कोरबा. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू में उतरा, जहाँ उन्होंने लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के निवास पहुँचकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुँचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर श्रीमती मंजू यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सीधे उनके ठेले तक पहुँचे, जहाँ उन्होंने तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया। पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में…
धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत कापू वनपरिक्षेत्र के आलोला बीट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगल गए एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने हाथी के हमले की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार आलोला गांव निवासी कार्तिक राम बंजारा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गांव से लगे जंगल की ओर गया था। वह रोज की तरह जंगल तो गया, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों…
रायपुर। रायपुर में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों में डीएमएस जे. राजशेखर और महिला टीटीई रामा लक्ष्मी शामिल हैं। दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार CBI रायपुर की टीम को शिकायत मिली थी कि रेलवे में क्लर्क पद पर भर्ती कराने के नाम पर एक महिला अभ्यर्थी से मोटी रकम की मांग की…
रायपुर/दिल्ली। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया गया। यह कहा गया कि प्रदेश महिला कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने स्पष्ट किया है कि नई नियुक्तियों में सक्रियता, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क, संघर्षशील भूमिका और…
कोरबा : दिनभर की तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जनजीवन प्रभावित हो गया। शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। खासकर जमनीपाली क्षेत्र में भारी मात्रा में ओले गिरने की सूचना है, जिससे सड़कों और घरों के आसपास…
कटघोरा। झोराघाट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। नहाते समय गहरे पानी में समाया प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन (पिता ताजुद्दीन) अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचे थे। परिवार के लोग छुट्टी का आनंद ले रहे थे, तभी अलाउद्दीन नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने की…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
