Author: newsindialive36@gmail.com

कोरबा :- शहर के बुधवारी क्षेत्र में लगे डिज्नीलैंड मेले में मारपीट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है। मेला प्रबंधन ने दावा किया है कि वायरल वीडियो में घटना का केवल एक हिस्सा दिखाया गया है, जबकि विवाद की शुरुआत दंपति की ओर से हुई थी। मेला मैनेजर ने बताया कि 7 मई की रात एक पति-पत्नी अपने साथियों के साथ मेले में घूमने पहुंचे थे। इस दौरान वे एक बड़े झूले में बैठे और निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी अधिक देर तक झूला झूलने की मांग करने लगे।…

Read More

नईदिल्ली 09 मई । डीआरडीओ ने शुक्रवार शाम को ओडिशा तट से परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का पहला परीक्षण किया। टीओआई के अनुसार, यह परीक्षण-लॉन्च अग्नि-6 मिसाइल जैसा नहीं दिखता है, लेकिन आज जिस मिसाइल का परीक्षण किया गया है वह आईसीबीएम श्रेणी की है। हालांकि, डीआरडीओ ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मिसाइल परीक्षण की घोषणा नहीं की है।केवल चार देशों अमेरिका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के पास आईसीबीएम तकनीक है और उन्होंने 12,000 किमी से अधिक की रेंज वाले आईसीबीएम तैनात किए हैं। फ्रांस और ब्रिटेन के पास ऑपरेशनल परमाणु-हथियार संपन्न पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) तकनीक है।…

Read More

कोलकाता 09 मई। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक बड़े शपथ ग्रहण समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह…

Read More

नईदिल्ली 09 मई । तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने शुक्रवार देर रात एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कथित तौर पर एएमएमके के नवनिर्वाचित विधायक कामराज को विजय की पार्टी को समर्थन देने वाला एक पत्र लिखते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने एएमएमके के महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने कहा था कि यह दस्तावेज जाली है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिनाकरन लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की। वहां उन्होंने…

Read More

बिलासपुर 09 मई । वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुई शादी एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। राजस्थान स्थित ससुराल पहुंचने के बाद विवाहिता को जेठ की प्रताडऩा और दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा। बाद में घटनाक्रम इतना बढ़ा कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस के अनुसार बिलासपुर की रहने वाली युवती का संपर्क वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान के एक युवक से हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद एक वर्ष पूर्व उज्जैन में विवाह…

Read More

नईदिल्ली 09 मई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, होर्मुज स्ट्रेट को पार करते समय यमन जा रहा एक मालवाहक जहाज क्रॉसफायर की चपेट में आ गया। इसमें द्वारका के रहने वाले भारतीय क्रू सदस्य अल्ताफ तालाब केर की मौत हो गई। समुद्र के बीच में हुई अंधाधुंध फायरिंग में जहाज को नुकसान पहुंचा और वह डूबने लगा। इस घटना में सलाया का एक युवक जो इंजन रूम में ड्यूटी पर था गंभीर चोटों के कारण मारा गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एमएसवी अल फायज नूर सुलेमानी-1 नाम का जहाज दुबई से सामान लेकर यमन की…

Read More

दुर्ग, 09 मई (एजेंसी)। जमीन बंटवारे के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच तहसीलदार अहिवारा द्वारा की गई। जांच के दौरान अमन कुमार टंडन, भूमिस्वामी उत्तम टंडन तथा हल्का पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि…

Read More

रायगढ़, 09 मई । धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में लगभग 6 माह आयु के एक हाथी शावक की डूबने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मई को लगभग 20 हाथियों का दल बोजिया परिसर के कक्ष क्रमांक 516 आर.एफ. में विचरण कर रहा था, जो शाम लगभग 5.30 बजे से 6.30 बजे के बीच सिंघीझाप परिसर के कक्ष…

Read More

चंडीगढ़ 09 मई । पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्य मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास समेत दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर शनिवार (09 मई, 2026) सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापामारी की। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात रहे। बताया जा रहा है कि करीब 20 वाहनों में पहुंची टीम ने लंबे समय तक दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। ईडी की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।सूत्रों के अनुसार, ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड…

Read More