What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, रंगासामी 13 मई को शपथ लेंगे। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया- ” राष्ट्रपति मुर्मु एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। रंगासामी की यह नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वे शपथ ग्रहण करेंगे।” उपराज्यपाल ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया अधिसूचना के बाद, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआइएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग को नौ अप्रैल…
कोलकाता | राजनीति में प्रतीक, शब्द और संयोग अक्सर बड़े बदलावों की पटकथा लिखते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट करते हुए मंच पर लेटकर साष्टांग प्रणाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करता हूं।” यह केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं है, बल्कि उस ऐतिहासिक जनादेश की स्वीकृति…
जांजगीर– बलौदा की कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। उन पर छात्र-छात्राओं का धर्मांतरण कराने और स्कूल फंड में वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप हैं। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। प्रधान पाठक को बीईओ कार्यालय बलौदा में अटैच किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक बच्चों को बहला-फुसलाकर ईसाई रीति-रिवाज से धर्मांतरण कराती थीं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काती थीं। शिकायत के बाद थाना बलौदा में बीएनएस की धारा 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया…
कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के लैंगा–जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो पोते मामूली रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान बालकुंवर (62) के रूप में हुई है, जो धनरास गांव, पसान की निवासी थीं। वे अपने दो पोतों के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट…
कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की सुपुत्री कु. श्रेया अग्रवाल ने MBBS परीक्षा क्वालीफाई कर डॉक्टर बनने hai की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पूरे शहर, समाज और दोनों संगठनों में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। श्रेया अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्रेया की यह सफलता न…
नई दिल्ली। शेयर बाजार और कॉर्पोरेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही जयप्रकाश गौड़ की ‘जेपी एसोसिएट्स’ (JP Associates) की कंपनी जेपी पावर अब जल्द ही अदाणी ग्रुप का हिस्सा बनने वाली है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी की अगुवाई वाली ‘अदाणी एंटरप्राइजेज’ (Adani Enterprises) ₹14,543 करोड़ की भारी-भरकम डील में इस कंपनी का अधिग्रहण कर रही है। इस ऐतिहासिक अधिग्रहण की सुगबुगाहट के बीच, जेपी पावर (JP Power Share News) ने शेयर बाजार को अपनी नई फाइलिंग के जरिए एक खास रिपोर्ट सौंपी है। जेपी पावर ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या नई जानकारी दी…
बालेश्वर। भारत ने ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल) सिस्टम से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया।इस मिसाइल का परीक्षण कई पेलोड के साथ किया गया, जिसका लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैले विभिन्न लक्ष्यों पर था। टेलीमेट्री और ट्रैकिंग का कार्य कई जमीनी और जहाज आधारित स्टेशन द्वारा किया गया। इन प्रणालियों ने मिसाइल के प्रक्षेपण से लेकर सभी पेलोड के प्रभाव तक की पूरी यात्रा का पता लगाया। दुनिया ने देखी भारत की ताकत उड़ान डेटा ने पृष्टि की कि परीक्षण के दौरान सभी…
खैरागढ़– विद्युत लाइन के पास पेड़ कटाई के दौरान शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के ठेका कर्मी हेमंत साहू की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान ग्राम पेंड्रीकला निवासी 45 वर्षीय हेमंत साहू पिता स्वर्गीय बंशीलाल साहू के रूप में हुई है। हेमंत शनिवार सुबह अन्य कर्मचारियों के साथ टोलागांव क्षेत्र में विद्युत लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई के काम में…
कोरबा 09 मई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पसरखेत में बाला मॉडल के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ खगेश निर्मलकर को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक चरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के अनुकूल शिक्षण-सीखने के वातावरण को ध्यान में…
कोरबा, 09 मई 2026/ जेठ की तपती धूप के बीच रामपुर के जंगलों में एक बार फिर ‘हरे सोने’ यानी तेंदूपत्ता संग्रहण की रौनक लौट आई है। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए इस सीजन ने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के चेहरों पर नई उम्मीदों की मुस्कान ला दी है। इस वर्ष संग्रहण कार्य की विधिवत शुरुआत रामपुर केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला हितग्राही शामिल हुए।सुबह सूरज उगने से पहले ही रामपुर निवासी श्रीमती कारी बाई पटेल और श्रीमती खेमबाई पटेल अपने परिवारों के साथ जंगल पहुँच गई थीं। दोपहर होते-होते जब वे…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
