What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
पाली, १० मई । राजस्थान के पाली में पत्नी को आईफोन-13 गिफ्ट करने के बाद उसकी किस्त न भर पाने पर एक 19 वर्षीय युवक चोर बन गया। उसने पड़ोस के घर से सोने-चांदी के गहने, होम थिएटर और नए कपड़े चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी अरविंद कुमार ने 5 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 मई को सुबह परिवार के साथ बाहर गए थे। लौटने पर पता चला कि घर में चोरी हो गई है। चोर ने 4 तोला सोना, चांदी…
फरीदाबाद, १० मई । नगर निगम सदन की बजट बैठक में हुई केंद्रीय मंत्री की घोषणा पर नगर निगम ने यू टर्न ले लिया है। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से घोषणा की गई थी पार्षदों को विकास कार्य के लिए दो-दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जिससे वह अपने वार्ड में विकास कार्य करवा सकेंगे। इसको लेकर छह मई को आयुक्त ने आदेश जारी करके सभी कार्यकारी अभियंता को विवरण जुटाने के लिए कहा था। निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच ने पार्षदों से बातचीत करके एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन तीन दिन बाद भी आयुक्त ने…
नई दिल्ली 10 मई देश को नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है. जनरल अनिल चौहान की जगह लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए सीडीएस बन गया है. भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (PVSM, AVSM, SM, VSM) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है. नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के हाथ में तीनों सेनाओं की कमान होगी.
मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने शनिवार को कहा कि जनगणना के बाद भारत में मुस्लिम आबादी लगभग इंडोनेशिया के बराबर होने की संभावना है।अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ”चाहे किसी भी समुदाय के लोगों की संख्या कितनी भी हो, सभी भारतीय हैं।” वहीं, पारसी समुदाय की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि देश में उनकी संख्या लगभग 52,000 से 55,000 के बीच है। उन्होंने कहा कि पारसी भारत का सबसे छोटा अल्पसंख्यक समुदाय है और सरकार उनकी सुरक्षा और संख्या में और कमी न आने देने के लिए काम कर रही है। रिजीजू…
सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार को दूसरे वाहन ने मारी टक्कर
पुणे। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने शनिवार को बताया कि पुणे से मुंबई जाते समय उनकी कार को एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी, लेकिन सीट बेल्ट पहने होने के कारण वह सुरक्षित बच गईं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी एक कार आई और मेरी कार में उसने टक्कर मार दी। सीट बेल्ट जरूर पहनें। कृपया सभी यात्री सावधान रहें। आगे लिखा कि यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप कैसे गाड़ी चलाते हैं, यह एक लापरवाह ड्राइवर की भी गलती हो…
भोपाल। ऑपरेशन सि्दूर के संदर्भ में कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट लगातार तल्ख टिप्पणी कर रहा है। शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने कह दिया कि ‘अब बहुत हो गया’। हालांकि मध्य प्रदेश भाजपा में आदिवासी चेहरों की कमी विजय शाह के विरुद्ध कार्रवाई की ढाल बन रही है। अभी भी सरकार ‘वेट एंड वाच’ की स्थिति में है अभी भी सरकार ‘वेट एंड वाच’ की स्थिति में है और अभियोजन पर निर्णय लेने संबंधी न्यायालय के ताजा निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, रंगासामी 13 मई को शपथ लेंगे। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया- ” राष्ट्रपति मुर्मु एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। रंगासामी की यह नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वे शपथ ग्रहण करेंगे।” उपराज्यपाल ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया अधिसूचना के बाद, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआइएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग को नौ अप्रैल…
कोलकाता | राजनीति में प्रतीक, शब्द और संयोग अक्सर बड़े बदलावों की पटकथा लिखते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट करते हुए मंच पर लेटकर साष्टांग प्रणाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करता हूं।” यह केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं है, बल्कि उस ऐतिहासिक जनादेश की स्वीकृति…
जांजगीर– बलौदा की कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। उन पर छात्र-छात्राओं का धर्मांतरण कराने और स्कूल फंड में वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप हैं। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। प्रधान पाठक को बीईओ कार्यालय बलौदा में अटैच किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक बच्चों को बहला-फुसलाकर ईसाई रीति-रिवाज से धर्मांतरण कराती थीं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काती थीं। शिकायत के बाद थाना बलौदा में बीएनएस की धारा 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया…
कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के लैंगा–जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो पोते मामूली रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान बालकुंवर (62) के रूप में हुई है, जो धनरास गांव, पसान की निवासी थीं। वे अपने दो पोतों के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
