What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
सूरजपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा, रेड क्रॉस आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व एवं उसके मूल उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला महाविद्यालय के अतिरिक्त प्रभारी प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के कुशल मार्गदर्शन में तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं रेड क्रॉस समिति के संगठक धीरेंद्र कुमार जायसवाल के सफल संचालन में संपन्न हुई। कार्यशाला के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष रेड क्रॉस की स्थापना के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसके मूल उद्देश्यों एवं वर्तमान समय में इसकी…
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत खांडा स्थित शगुन गार्डन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, सौभाग्यवती सिंह कुसरो, संगीता…
मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले को नई प्रशासनिक मुखिया मिल गई हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बुधवार को विधिवत रूप से जिले के कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही कलेक्टर सुश्री जांगड़े सक्रिय नजर आईं। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली की…
सूरजपुर। शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर में विद्यार्थियों से कथित अवैध शुल्क वसूली के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के सामने लगभग दो घंटे तक धरना देकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई तथा जांच कर कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है तथा शुल्क भुगतान की उचित रसीद भी नहीं दी जा रही है। इस संबंध में एबीवीपी पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले…
कोलकाता, १० मई । इतिहास के पन्नों पर शनिवार को एक ऐसी इबारत लिखी गई, जिसकी कल्पना भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दशकों पहले की थी। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान ऐसे राजनीतिक क्षण का साक्षी बना, जिसकी गूंज केवल बंगाल तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के क्षितिज तक सुनाई दे रही है।करीब ढाई शताब्दी पुराने इस मैदान ने औपनिवेशिक शासन, कांग्रेस तथा वामपंथी युग और तृणमूल के उदय को देखा था-अब इसी धरती पर पहली बार भाजपा सरकार के गठन का औपचारिक उद्घोष हुआ। 74 साल में पहली बार बंगाल भगवा रंग में…
जयपुर, १० मई । कोटा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच दिन में प्रसव के बाद आठ प्रसूताओं की किडनी फेल (एक्यूट रीनल फेलियर) हुई है। इनमें दो प्रसूताओं की मौत हो होने के साथ ही छह की हालत गंभीर है। उच्च स्तरीय जांच में सामने आया कि चार मई को प्रसव के बाद प्रसूता पायल की किडऩी फेल हुई, जिससे पांच मई को उसकी मौत हो गई। फिर सात मई को प्रसूता ज्योति की किडनी फेल होने से मौत हुई। दो दिन में चार अन्य प्रसूताओं की किडनी भी फेल हो गई। अस्पताल प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही…
जबलपुर , १० मई । जबलपुर के बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए हृदय विदारक क्रुज हादसे की जांच जारी है। शनिवार को तीसरे दिन भी प्रशासनिक जांच टीम ने क्रुज हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बयान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पूछताछ में सुरक्षा में कमी और बचाव कार्य में देरी सामने आई। पूछताछ के दौरान जांच टीम में शामिल अधिकारी तो खुलकर कुछ नहीं कह रहे, परंतु प्रत्यक्षदर्शियों से अब तक जो बयान लिए गए उससे स्पष्ट हो गया है कि 13 पर्यटकों की मौत का मुख्य कारण सुरक्षा व्यवस्था में…
कोलकाता 10 मई। तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर बंगाल की सत्ता में पहली बार आई भाजपा की पहली सरकार का शनिवार को यहां भव्य शपथ ग्रहण समारोह किसी राजनीतिक उत्सव से कम नहीं था। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित शपथ समारोह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और देश के 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता गवाह बने। इन दिग्गजों की उपस्थिति में सुवेंदु…
भोपाल 10 मई। ऑपरेशन स्दिूर के संदर्भ में कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट लगातार तल्ख टिप्पणी कर रहा है। शीर्ष अदालत ने कह दिया कि अब बहुत हो गया। हालांकि मध्य प्रदेश भाजपा में आदिवासी चेहरों की कमी विजय शाह के विरुद्ध कार्रवाई की ढाल बन रही है।अभी भी सरकार वेट एंड वाच की स्थिति में है और अभियोजन पर निर्णय लेने संबंधी न्यायालय के ताजा निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद फिर विधिक अभिमत लेने की तैयारी है। दरअसल, यह मामला…
गाजियाबाद 10 मई। सुबह को नींद बहुत अच्छी होती है लेकिन यदि इस नींद में कोई खलल डाले तो दुश्मन दिखाई देता है। शनिवार सुबह को गहरी नींद में सोये जोगेन्द्र को जैसे ही धमाके की आवाज सुनी और घर की दीवारों में भी कंपन हुआ तो झटके में नींद टूट गई। तुरंत वह पत्नि,मां और बच्चों को लेकर बाहर भाग लिये।बाहर जैसे ही आग की लपटें देखीं तो वह हिल गया। घर से दूर जाकर पूरा परिवार खड़ा हो गया। बस खुद की सुरक्षा को वरीयता देकर घर की ओर पूरी रात नहीं गये। सडक़ पर रात गुजारी। आग…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
