Author: newsindialive36@gmail.com

चांपा। बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक मोर्चा,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं महाराजा सीताराम गुहा के द्वारा आयोजित बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई रसोगुल्ला को बांट कर कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी मनाई गई। जब जनता भी इस स्वाद का मजा ले रही थी तब बंगाल में भाजपा सरकार की खुशी भी अपने हावभाव के द्वारा प्रकट कर रहे थे..रसोगुल्ला और झालमुडी का वितरण करते हुए बताया गया कि बंगाल की जीत के सुअवसर पर यह कार्यक्रम आम जनमानस के सम्मान में आयोजित है..बंगाल की जीत कोई साधारण जीत नहीं बल्कि अविस्मरणीय जीत है,यह जीत उन मतदाताओं की…

Read More

चांपा। आईपीएल मैच पूरे देश में उत्साह और रोमांच का खेल बन चुका है। हर दिन करोड़ों लोग मैच का आनंद ले रहे हैं, लेकिन इसी आईपीएल की आड़ में चांपा शहर में एक पूरी पीढ़ी को तबाह करने वाला सट्टा बाज़ार चरम पर पहुंच चुका है। यहां क्रिकेट का जुनून नहीं, बल्कि पैसा दोगुना करने का लालच युवाओं को सट्टे की दलदल में धकेल रहा है। सूत्रों के अनुसार चांपा में आईपीएल मैचों के दौरान रोजाना लाखों से करोड़ों रुपये का सट्टा खुलेआम लगाया जा रहा है। मोबाइल, व्हाट्सएप, ऑनलाइन ऐप और कॉल के जरिए सट्टेबाजी का जाल पूरे…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम खोखरा इन दिनों कथित झोलाछाप डॉक्टरों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। हालत यह है कि गांव और आसपास के इलाकों में बिना डिग्री, बिना पंजीयन और बिना किसी वैधानिक अनुमति के तथाकथित डॉक्टर खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां “हर बीमारी का गारंटीड इलाज करने का दावा किया जाता है, जबकि हकीकत में लोगों की जिंदगी के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? स्थानीय…

Read More

चांपा। नगर में बहुप्रतीक्षित नवीन कन्या महाविद्यालय की स्थापना को लेकर नगर पालिका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुर छेदी लाल महाविद्यालय जांजगीर के प्राचार्य डी.बी. लहरे, एम.एम.आर. महाविद्यालय के प्राचार्य एच.पी. खैरवार सहित प्रो. नीलिमा पांडे, मीनाक्षी चन्द्रा, डॉ. सुनीता राठौर, डॉ. एल.पी. तिवारी एवं डॉ. एल.पी. मिरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, अधिकारीगण एवं पार्षदों की उपस्थिति में चांपा में नवीन कन्या महाविद्यालय स्थापित करने हेतु प्रस्ताव भेजने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महाविद्यालय के लिए उपयुक्त स्थल चयन को लेकर भी गंभीर मंथन…

Read More

फिटनेस का सफर एक ऐसा रास्ता है, जिस पर निरंतरता बहुत जरूरी होती है। चाहे आप जिम जाएं या घर पर व्यायाम करें, नियमितता से ही आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान और प्रभावी तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने फिटनेस रूटीन को निरंतर बनाए रख सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। इन तरीकों से आपका फिटनेस सफर आसान और सुखद हो जाएगा। रोजाना एक ही समय पर व्यायाम करें रोजाना एक समय पर व्यायाम करने से आपके शरीर को एक नियमित समय का अंदाजा हो जाता…

Read More

क्राइम और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने जा रही है। मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है और इस बार कहानी पहले से ज्यादा रोमांच से भरी होगी। सीरीज में एक बार फिर उर्वशी रौतेला अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। वह इस रोल को अपने करियर के सबसे खास किरदारों में से एक मानती हैं। उर्वशी रौतेला ने कहा, मेरे लिए इंस्पेक्टर अविनाश सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर रहा है। मेरा किरदार असली जिंदगी से प्रेरित है, इसलिए इसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाने की…

Read More

कतरास। ब्रिटिश काल में वर्ष 1915-1924 के बीच बनी 559 हेक्टेयर में फैली तोपचांची झील आज अपनी सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि बेगुनाह जिंदगियों को निगलने के लिए चर्चा में है। शुक्रवार को अमन और अरमान की मौत कोई पहली घटना नहीं है। अगर पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड को खंगाला जाए, तो यह झील डेथ जोन के रूप में उभरती है, जहां माडा प्रशासन सिर्फ प्रवेश शुल्क बटोरने में व्यस्त है और सुरक्षा के नाम पर शून्य है। तोपचांची झील की लहरें समय-समय पर बेगुनाह जिंदगियों को निगलती रही हैं। पिछला रिकॉर्ड प्रशासन की आपराधिक लापरवाही की गवाही देता…

Read More

गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित पार्क व्यू सिटी-2 के पास मामूली सडक़ हादसे के बाद टैक्सी ड्राइवरों द्वारा 12वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने डर के चलते कार का सेंट्रल लाक लगाकर खुद को अंदर बंद कर लिया और मां को वीडियो कॉल कर मदद मांगी। इस दौरान वह 37 मिनट तक कार में कैद रही। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेक्टर-67 निवासी महिला के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार को परीक्षा देकर अपनी सहेली को छोडऩे के बाद ड्राइवर के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान एक…

Read More

नई दिल्ली। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में आरोपित दो व्यक्तियों ने तिहाड़ जेल के भीतर पिटाई और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब-तलब किया।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत गर्ग ने आरोपित राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया और तहसीन रजा शेख की ओर से दायर अर्जी पर जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया। आरोपितों की ओर से अधिवक्ता सिद्धांत मलिक ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किलों को जेल के अंदर अन्य कैदियों द्वारा…

Read More

फरीदाबाद। इलेक्ट्रिक स्कूटर के कंटेनर सप्लाई करने का झांसा देकर 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पल्ला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र स्थित चित्रांश ई-व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी पूजा मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति मोहित बजाज के साथ ग्रीनफाक्स मोबिलिटी नाम से एजेंसी चलाती हैं। उनकी एजेंसी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की असेंबली और आयात का काम करती है।शिकायत के अनुसार जनवरी 2026 में महाराष्ट्र निवासी अभिजीत साल्वे ने मोहित बजाज से संपर्क…

Read More