Author: newsindialive36@gmail.com

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राजकीय काष्ठ कला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा, प्रयागराज में जूनियर क्लर्क के दो पदों पर की गई भर्ती को 21 साल बाद अवैध करार देते हुए रद कर दिया है।संबंधित भर्ती में चयनित प्रतिवादी क्रमांक चार, पांच, छह की सेवाएं समाप्त कर दी है। कहा कि भविष्य में पद खाली होता है तो भर्ती विज्ञापन के जरिये नए सिरे से नियमानुसार भर्ती की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता ने विनय कुमार पाण्डेय की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।याचिका में चयन में धांधली की जांच रिपोर्ट के आधार पर विपक्षियों की नियुक्ति…

Read More

रियाद, 09 मई । अमेरिका और इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सबसे अधिक निशाना बनाया है।विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे केवल सैन्य कारण नहीं, बल्कि रणनीतिक, आर्थिक और राजनीतिक संदेश भी छिपे हैं। लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बावजूद यूएई ने अमेरिका और इजरायल से अपने रिश्ते और मजबूत कर लिए हैं।ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अबू धाबी के शासकों को चेतावनी देते हुए अमेरिका और इजरायल के साथ साजिश का आरोप लगाया और कहा कि यदि यूएई ने उनसे दूरी नहीं बनाई तो उसे खतरनाक…

Read More

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संघर्ष ने वैश्विक क्रूड बाजार में जिस तरह से आग लगाई है, उससे अभी तक तो आम जनता को बचा कर रखा गया है लेकिन अब ज्यादा दिनों तक यह संभव नहीं दिख रहा। वजह यह है कि सरकार की तरफ से तमाम उपायों के बावजूद सरकारी क्षेत्र की तीनों तेल कंपनियों (इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम) के लिए अब पेट्रो उत्पादों की बिक्री में होने वाले घाटा को सहना मुश्किल हो गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय का आकलन है कि सिर्फ मार्च व अप्रैल के बीच उक्त तीनों कंपनियों को संयुक्त तौर पर 30 हजार…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लू और बाढ़ की संभावित स्थितियों से निपटने के लिए देश की तैयारियों की रविवार को व्यापक समीक्षा करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, अमित शाह केंद्रीय एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करने, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों, संसाधनों की तैनाती और अंतर-एजेंसी समन्वय की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, ताकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं होने पाए और संपत्ति को न्यूनतम क्षति पहुंचे। बैठक के दौरान गृह मंत्री उन्नत तकनीक और रियल टाइम डाटा एकीकरण के माध्यम से बाढ़ पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करने की स्थिति का…

Read More

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंटावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है। यह वायरस मुख्य रूप से चूहों और अन्य कृंतकों के मूत्र, मल और लार से फैलता है। हालांकि संक्रमण दुर्लभ है, लेकिन यह गंभीर फेफड़ों की बीमारी और कभी-कभी मौत का कारण भी बन सकता है। हंटावायरस क्या है? हंटावायरस वायरस का एक परिवार है जो दुनिया भर में विभिन्न कृंतक प्रजातियों में पाया जाता है। यह मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में सक्रिय है। मनुष्य आमतौर पर संक्रमित कृंतकों के उत्सर्जन से निकले वायरस कणों को सांस…

Read More

जयपुर। राजस्थान के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब आठ लाख पेंशनधारियों को निश्शुल्क उपचार और दवा सहित स्वास्थ्य की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों, सरकारी चिकित्सकों, निजी अस्पतालों, दवा विक्रेताओं और लाभान्वितों ने मिलकर 900 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया है। चार साल में हुआ यह घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रही अधिकारी शिप्रा विक्रम को पद से हटाने के साथ ही 200 से…

Read More

मुंबई। पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई बधाई को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने अनुचित एवं समय से पहले दी गई बधाई करार दिया है। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए संजय राउत ने लिखा है कि डियर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महोदय, भारत के एक सांसद के रूप में, मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपकी बधाई से संबंधित खबरों के जवाब में लिख रहा हूं। संजय राउत ने आगे लिखा…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज कर तमिलगा वेट्री कजगम को सबसे बड़ी पार्टी बनाने वाले अभिनेता-राजनेता विजय की लोकप्रियता अब चुनावी नतीजों से कहीं आगे निकल चुकी है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक विजय और उनकी पार्टी पूरे भारत में ट्रेंडिंग पर छाए हुए हैं। 8 अप्रैल से 8 मई 2026 तक के 30 दिनों के आंकड़ों में विजय की खोज रुचि चुनाव से ठीक पहले तेजी से बढ़ी। 14 अप्रैल के आसपास पहला बड़ा उछाल आया, जो 23 अप्रैल (मतदान दिवस) तक और बढ़ गया। 4 मई को मतगणना के दिन दूसरा…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के बीच नौ से 11 मई तक तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा की। ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि इस दौरान सभी सैन्य गतिविधियां रोकी जाएंगी और दोनों देश एक-दूसरे के 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली भी करेंगे। ट्रंप ने लिखा कि उम्मीद है कि यह लंबे, घातक और कठिन युद्ध के अंत की शुरुआत साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत में लगातार प्रगति हो रही है। हालांकि मॉस्को और कीव पहले भी एक-दूसरे पर अलग-अलग घोषित…

Read More

नारायणपुर: जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। डीमाइनिंग ऑपरेशन में निकले जवानों का निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 5 से 6 जवानों के घायल होने की खबर है, जिनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर…

Read More