What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
रुद्रप्रयाग 8 मई । श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक टेंट में ठहरे व्यक्ति से दो एयर गन व धारदार हथियार बरामन किए गए हैं, उक्त व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति सीआरपीएफ में पूर्व में तैनात था, लेकिन मानसिक अस्वस्थ होने पर सेवामुक्त कर दिया गया। उक्त मामले में पुलिस ने टेंट संचालन के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की है। केदारनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों और टेंट क्षेत्रों में…
तमिलनाडु, 08 मई। तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमाई लहर के साथ थलापति विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दशकों पुराने डीएमके और एआईएडीएमके के वर्चस्व को खत्म कर दिया है, लेकिन चेन्नई की सत्ता तक पहुंचने की राह में अभी भी रोड़ा है। विजय की पार्टी 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए जरूरी आंकड़ों से पीछे रह गई है, जिसके कारण राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सरकार गठन की चुनौती खड़ी हो गई है। हालिया नतीजों में विजय की टीवीके ने डीएमके और एआईएडीएमके दोनों को पछाड़ते हुए…
नई दिल्ली। उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में बुधवार रात को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या प्रोफेशनल किलर्स द्वारा की गई, जिन्होंने घटनास्थल की 3-4 दिन पहले से रेकी की थी। मध्यमग्राम में जेस्सोर रोड स्थित दोहडिय़ा इलाके में बुधवार रात करीब 10:20 बजे यह घटना हुई। चंद्रनाथ रथ (41 वर्ष) अपनी सफेद स्कॉर्पियो में सवार थे। हमलावरों ने एक अन्य कार से उनकी गाड़ी को रोका और फिर मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने बहुत करीब (पॉइंट-ब्लैंक रेंज) से…
जमुई। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में दामोदर रावत ने शपथ लेते ही जमुई जिले की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। वे जिले के ऐसे पहले नेता बन गए हैं, जिन्होंने पांचवीं बार मंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह और दामोदर रावत ने चार-चार बार मंत्री पद की शपथ लेकर बराबरी पर थे। हालांकि, मंत्रिमंडल के कार्यकाल के मामले में नरेंद्र सिंह अब भी सबसे आगे हैं। दामोदर रावत ने पहली बार वर्ष 2007 में मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वे 2010, 2014, 2015 और अब 2026 में भी मंत्री…
407 से भिड़ी कार, चालक भी घायल कोरबा। नेशनल हाईवे 130 पर मध्य रात्रि को हुए भीषण सडक़ हादसे में नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड के तकनीकी निदेशक ए.के.त्यागी की मौत हो गई। कार का चालक इस घटना में घायल हुआ है जबकि एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। इनकी कार की टक्कर 407 से हुई। आनन-फानन में त्यागी को अपोलो बिलासपुर भिजवाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। कोरबा जिले के बांगो पुलिस थानांतर्गत मड़ई (सरभोंका) क्षेत्र में रात्रि 1 बजे के आसपास यह घटना हुई। खबर के अनुसार एसईसीएल गेवरा में कुछ समय…
नईदिल्ली 08 मई। 2026 की शुरुआत में, मैं सोमनाथ मंदिर पर पहले हमले के हज़ार साल पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए सोमनाथ गया था। अब, मैं 11 मई को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा ठीक किए गए मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने पर सोमनाथ वापस आऊंगा। आधे साल से भी कम समय में, सोमनाथ और उसके बर्बादी से जीर्णोद्धार या जिसे हम विधवाओं से सृजन कहते हैं, उससे जुड़े दो ज़रूरी पड़ावों पर शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है। सोमनाथ हमें एक सभ्यता का संदेश देता है। उसके सामने…
कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। यहां के मेड़उड़ पहाड़ में 33 हाथी विचरण कर रहे हैं जबकि 11 हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर धोबघट के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। हाथियों का यह दल लगातार उत्पात मचाकर वन विभाग व ग्रामीणों के नाकों में दम कर दिया है। बीती रात हाथियों का 11 सदस्यीय दल धोबघट गांव के निकट पहुंच गया और वहां पर स्थित बाड़ी में प्रवेश कर वहां लगे सब्जी के पौधों को उत्पात मचाते हुए तहस-नहस कर दिया, जिससे संबंधित ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।…
जांजगीर-चांपा। आईपीएल क्रिकेट मैचों में अवैध सट्टा संचालन का मामला अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सत्ता-संगठन-सिस्टम की सांठगांठ की ओर इशारा करने लगा है। सक्ती थाना क्षेत्र में उजागर हुए आईपीएल सट्टा कांड में जांजगीर जिले के शिवरीनारायण निवासी एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री चिराग केशरवानी की जमानत याचिका खारिज होना इस बात का प्रमाण है कि मामला जितना बताया जा रहा था, उससे कहीं अधिक गंभीर है। 29 अप्रैल को सक्ती पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद सट्टा संचालक भूपेंद्र रोहरा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैचों में रुपए-पैसे का…
कोरबा। देश की प्राचीन भाषा संस्कृत को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। समय के साथ लोग इस भाषा के प्रति अपने आप को जोड़ रहे हैं। संस्कृत भारती ने आगामी दिनों में इसके लिए 15 दिन का शिविर कोरबा में करना तय किया है। खबर के अनुसार देश की संस्कृति और व्यवहारिक ज्ञान के मामले में लोगों को अपडेट करने को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। अखिल भारतीय स्तर पर संस्कृत भारती इस दिशा में लगातार अपनी सक्रियता दिखा रही है। विद्यालय, महाविद्यालय और गुरुकुल के साथ-साथ अकादमी से जुड़े विशेषज्ञ ऐसे कार्यों को आगे…
कल्चुरी कालखंड की पुरा संपदा देती है इतिहास को दृष्टि कोरबा। जिले का अतीत वैभव, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक समृद्धि के मामले में काफी गौरवशाली रहा है। प्राचीन काल में यह क्षेत्र केवल प्राकृतिक संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और मजबूत निर्माण कला के लिए भी पहचाना जाता था। कलचुरी शासनकाल के दौरान यहां अनेक मंदिरों, दुर्गों और धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया गया, जिनके अवशेष आज भी उस दौर की समृद्ध संस्कृति और तकनीकी दक्षता की कहानी बयां करते हैं। चैतुरगढ़ किला इसका प्रमुख उदाहरण है। समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित यह किला लगभग…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
