What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जारी पदोन्नति सूची को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मामला और गंभीर तब हो गया, जब यह जानकारी सामने आई कि पदोन्नति सूची जारी होने की जानकारी कलेक्टर स्तर तक नहीं पहुंची, जबकि दूसरी ओर सूची में शामिल अधिकांश कर्मचारियों ने नई जगह पर जॉइनिंग भी कर ली है। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल 2026 सोमवार की देर शाम पदोन्नति सूची चुपचाप जारी की गई, और अगले दिन मंगलवार को शासकीय अवकाश होने के कारण यह सूचना व्यापक रूप से प्रसारित नहीं हो सकी। यहां तक कि…
कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियों के वित्तीय वर्ष 2024-25 के एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) स्कोर और रेटिंग जारी कर दी गई है। इस बार दक्षिण-पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी को 76.78 अंक के साथ ‘वेरी गुड’ रेटिंग प्राप्त हुई है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में एसईसीएल को ‘एक्सीलेंट’ रेटिंग मिली थी। रेटिंग में आई इस गिरावट का असर अब अधिकारियों को मिलने वाले परफॉर्मेंस रिलेटेड पेमेंट (पीआरपी) पर भी दिखाई देगा। पिछले वर्ष एक्सीलेंट रेटिंग मिलने के कारण एसईसीएल अधिकारियों को बेहतर पीआरपी भुगतान मिला था, लेकिन इस बार…
चांपा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत चांपा (शहर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 में आने वाले बूथ क्रमांक 55 व 56 में व्यापक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ममतामयी मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता चांपा (शहर) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी ने की। बैठक में बूथ कमेटियों की मजबूती, घर-घर संपर्क, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की जमीनी तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। सुनील साधवानी ने उपस्थित पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं से सतत संवाद और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन…
जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। सहकारिता विभाग की जांच में किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान खरीदी केंद्रों में भारी अनियमितता उजागर हुई है। जांच के दौरान कुल 4714.3 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 46 लाख रुपए आंकी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी, प्रबंधक और हमाल समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ एफ्नाईआर दर्ज कराई है। रिकॉर्ड में खेत, जमीन पर धान गायब सहकारिता विभाग द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन में स्टॉक…
जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत में भडक़ा विवाद अब अपने असली कारण के साथ खुलकर सामने आ गया है-योजनाओं की राशि का पक्षपातपूर्ण बंटवारा। अंदरखाने लंबे समय से सुलग रही नाराजगी अब खुली बगावत में बदल चुकी है, और इसकी जड़ में है डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) और 15वें वित्त आयोग के फंड का कथित असमान वितरण। चूंकि, आरोप बेहद गंभीर हैं। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के क्षेत्रों में योजनाओं का खजाना खोल दिया गया, जहां पीडीएस गोदाम निर्माण से लेकर दर्जनों काम धड़ाधड़ स्वीकृत हुए। इन इलाकों में विकास कार्यों की झड़ी लग गई, मानो योजनाओं की…
96 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. पवन सिंह कंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, श्री प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, श्री मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा, श्री वीरेंद्र श्याम, तहसीलदार पसान, तथा श्री जय प्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा सहित जनपद सदस्य पोड़ी उपरोड़ा…
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में संपन्न हुई, जिसमें जिले के सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन कंपनियों के प्रतिनिधि, वित्तीय संस्थानों के संचालक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी…
कोरबा। कोरबा-पश्चिम दीपका क्षेत्र में कोयला उत्खनन और परिवहन से फैल रहे अत्यधिक प्रदूषण की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की क्षेत्रीय टीम ने दीपका खदान का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान टीम ने भारी अनियमितताएं पाईं जिस पर एसईसीएल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए। सडक़ों पर धूल का गुबार और निष्क्रिय स्प्रिंकलर लंबे समय से आम जनता और मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही थी कि एसईसीएल दीपका क्षेत्र में डस्ट कंट्रोल के प्रति लापरवाह बना हुआ है। मंडल ने 2 माह पूर्व भी नोटिस…
कोरबा। आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। उन्होंने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों तथा संबंधित सभी मैदानी अमले को आगामी खरीफ मौसम एवं सुशासन तिहार के संदर्भ में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी सुशासन तिहार के दौरान अनिवार्य रूप से फील्ड में रहेंगे और किसानों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अनुपस्थिति की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की जाएगी। खरीफ मौसम की तैयारियों को देखते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को मिशन…
निशक्तजन कार्तिकेय जायसवाल को मिला राशन कार्ड, अब खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की भावना के साथ आयोजित यह अभियान प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। शासन द्वारा केवल समस्याएं सुनने तक सीमित न रहकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
