What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कानपुर, 07 मई । बिधनू में गुरुवार सुबह चालक व क्लीनर समेत 21 फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में पलट गई। स्थानीय लोगों ने नहर में आधी डूबी बस की खिड़कियों को तोडक़र सभी फंसे कर्मियों को बाहर निकालकर बस की बाडी में खड़ा किया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला। औरैया निवासी निजी बस चालक इंद्रपाल पड़ोसी क्लीनर मोहनलाल के साथ गुरुवार सुबह साड़-कुढऩी से 19 फैक्ट्री कर्मियों को बैठाकर कानपुर देहात रानियां स्थित ट्राई डेंट फैक्ट्री जा रही थी। बस…
पटना, 07 मई । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली एनडीए की सरकार का आज विस्तार हो रहा है। कुल 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल…
मोहाली, 07 मई । मोहाली जिले के खरड़ स्थित नामी हाउसिंग सोसायटी वेस्टर्न टावर्स में वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की है। रेड के दौरान नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए, जिसके बाद सोसायटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे दिल्ली से खरड़ पहुंची और चज्जूमाजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसायटी के फ्लैट नंबर 906 में तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट आईटी कारोबारी नितिन गोयल से जुड़ा हुआ है। ईडी अधिकारियों ने फ्लैट के…
कोरबा। खेल प्रेमियों के उत्साह और कड़ाके की प्रतिद्वंद्विता के बीच आयोजित ‘ऑल इंडिया फुटबॉल नाइट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन बांकीमोंगरा के घुड़देवा खेल मैदान में हुआ । इस हाई-वोल्टेज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसीबी दीपका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की। विजेता टीम को अजय प्रसाद की ओर से मुख्य पुरस्कार के रूप में 41,000 रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वही उप विजेता टीम को संजय आजाद और कृपा राम साहु की ओर से 21,000 रुपए नगद पुरस्कार व ट्राफी दी गई। फुटबॉल संघ कोरबा के सचिव पवन गुप्ता के नेतृत्व…
वेस्ट बंगाल, 07 मई । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में हुए बम धमाके में भारतीय जनता पार्टी के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूट के पास हुई, जहां कथित तौर पर कुछ बदमाशों ने बीेपी कार्यकर्ताओं के एक समूह पर देसी बम फेंके। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।…
कोरबा। प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन तिहार मई के पहले सप्ताह से शुरू हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में तिहार के अंतर्गत आज पहला सुशासन शिविर कोरबा जोन में आयोजित किया गया। नागरिक सेवाओं पर आधारित स्टॉल यहां पर लगाए गए। शाम 5 बजे तक शिविर के जरिये लोगों को सेवाओं का लाभ मिलेगा। नगर निगम की ओर से आयोजित इस शिविर में निकायों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने अपने स्टॉल मौके पर लगाए। सरकार की ओर से चलायी जा रही समुदाय और व्यक्ति केंद्रित योजनाओं पर जहां फोकस किया गया। इनमें योजनाओं के…
कोरबा। जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक युवक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के पास की है। यहां रेलवे ट्रैक पर दमखांचा मड़वारानी निवासी 22 वर्षीय राज सिंह गोंड का शव कटा हुआ मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव…
नईदिल्ली 07 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर एक साल पूरे होने पर आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदली है। प्रधानमंत्री की नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी…
लगातार आ रहे ऐसे मामलों से बढ़ी चुनौती कोरबा। साउथ ईस्टन कोलफील्डस लिमिटेड की जिले में स्थित मेगा माइंस दीपका और गेवरा में खनिज पदार्थ की सुरक्षा को और सख्त किया जा रहा है। इसके लिए नए उपायों पर विचार जारी है। सुरक्षा एजेंसी के साथ डिवाईस को एडवांस करने की भी तैयारी है। हालिया घटनाओं के बाद इस तरह के प्रबंधों पर ध्यान दिया जा रहा है। हाल में ही सीआईएसएफ की नजर में एक लोडर और तीन ट्रेलर आये थे। दीपका एरिया की कोयला खदान में यह मामला ओव्हर लोडिंग की आड़ में कोयला चोरी का था। खबर…
कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में जंगली जानवर दिन के समय भी ग्राम में घुस रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम कोरबी में एक भालू बाजार पारा में घुस आया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी तरह हिम्मत कर ग्रामीणों ने भालू को दौड़ाया तो झोरखी पारा होते हुए जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि भालू भोजन की तलाश में ग्राम के आसपास पहुंच रहे हैं। सुबह होते ही लौट जाते हैं। लेकिन यह भालू सुबह 11 बजे ग्राम में घुस गया था। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है। अभी 46 हाथी जटगा…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
