What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 1 मई से ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम क्षेत्र के शहरी वार्डों की समस्याओं के समाधान हेतु जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि, कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया। नगर पालिक निगम अंतर्गत जोन कार्यालय,…
सूरजपुर। जिला न्यायालय परिसर के भीतर उस समय सनसनी फैल गई जब पार्किंग स्थल से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि एक वकील के मुंशी ने रोज की तरह अपनी नीले रंग की पल्सर हृ.स्. 160 ष्टष्ट बाइक को न्यायालय परिसर की पार्किंग में खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक को चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बाइक…
कोरिया। जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यस्थलों पर व्यापक जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ ग्राम रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रमिकों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा जल संरक्षण कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया। राज्य शासन के निर्देशानुसार चावल महोत्सव के साथ ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस आयोजित किया गया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।…
कोरिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्याय प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से ‘समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुंठपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस विशेष अभियान के अंतर्गत देशभर में सुलह एवं आपसी सहमति के माध्यम से लंबित मामलों के निराकरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। अभियान का समापन 21,22 एवं 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट परिसर, नई दिल्ली में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इस पहल का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सहभागी एवं प्रभावी बनाते…
सूरजपुर। सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलसिवां इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक…
कोरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए जीवन बदलने वाली योजना साबित हो रही है। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झरनापारा निवासी राजेंद्र प्रसाद, पिता गोविन्द राम, का जीवन भी इस योजना से पूरी तरह बदल गया है। वर्षों तक कच्चे खपरैल वाले मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले राजेंद्र प्रसाद का अब पक्के और सुरक्षित घर का सपना साकार हो चुका है। खेती-किसानी से जीवनयापन करने वाले राजेंद्र प्रसाद सीमित आय के कारण कभी अपने परिवार के लिए पक्का मकान नहीं बना पाए। बरसात के मौसम में उनका…
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं कई भूमिकाएं निभाती हैं। ऐसे में मानसिक थकान और दबाव महसूस करना स्वाभाविक है। इसी विषय पर बात करते हुए मीरा राजपूत कपूर ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कभी-कभी हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी और फैसलों से दूर होकर खुद के लिए समय निकालना चाहिए, ताकि वे मानसिक रूप से हल्का महसूस कर सकें। मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने मायके में बिताए समय के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, अपने माता-पिता के घर पर रहना एक अलग तरह का सुकून देता है। मायके…
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्रेस से फैंस का दिल जीत लिया है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिनमें उनका एलिगेंट और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला रहा है. ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न टच के साथ कैरी करते हुए काजल ने फैंस को एक नया फैशन इंस्पिरेशन दिया है. उनका ये लुक ना सिर्फ क्लासी है, बल्कि शादी या फेस्टिव मौके के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है. काजल ने गोल्डन शिमरी साड़ी पहनी है, जिसमें हल्की चमक उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रही हैं. उन्होंने हाई-नेक,…
तेहरान। अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक महत्व वाले केशम बंदरगाह और बंदर अब्बास पर हमले किए हैं। रॉयटर की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए इन हमलों की जानकारी दी है। ईरानी मीडिया ने इन इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनने की पुष्टि की है, हालांकि हमलों की पूर्ण स्वतंत्र पुष्टि अभी लंबित है। ये हमले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव के बीच हुए हैं, जहां अमेरिका ईरानी नावों और जहाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।ईरान ने इन घटनाओं को दुश्मन ड्रोनों से जोड़ा है। स्थिति तेजी से विकसित हो रही है और दोनों…
नईदिल्ली, 0८ मई । भारत ने गुरुवार को कनाडा से कहा कि वह अपने यहां भारत विरोधी चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे। नई दिल्ली ने ओटावा से यह अपील कनाडाई खुफिया एजेंसी की उस हालिया रिपोर्ट के संदर्भ में की है, जिसमें खालिस्तान समर्थकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है।कैनेडियन सिक्योरिटी इंजेलिजेंस सर्विस (सीएसआईएस) ने 2025 की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कनाडा में स्थित खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों की हिंसक चरमपंथी गतिविधियों में संलिप्तता कनाडा के हितों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बनी हुई है। खुफिया एजेंसी की यह रिपोर्ट पिछले सप्ताह जारी की गई…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
