कोरिया। जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यस्थलों पर व्यापक जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ ग्राम रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रमिकों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा जल संरक्षण कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया। राज्य शासन के निर्देशानुसार चावल महोत्सव के साथ ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस आयोजित किया गया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित क्लस्टर शिविरों के पूर्व संबंधित हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को गति दी गई। ग्राम रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित भुगतान तथा जियो टैगिंग कार्यों को ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को अपने आवास निर्माण कार्य को निरंतर जारी रखने एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायतों में स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण अधिकतम 90 दिवस में पूर्ण करने के उद्देश्य से सामूहिक संकल्प लिया गया। नवा तरिया सहित जल संरक्षण से जुड़े निर्माण कार्यों को आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने पर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीणों ने आने वाली पीढिय़ों के लिए जल संरक्षण को अपनाने एवं जल संचय बढ़ाने की शपथ ली। महिलाओं ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। सीएलएफ एवं स्व.सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने रोजगार से आगे बढक़र स्थायी आजीविका के साधनों को विकसित करने पर चर्चा की। आजीविका डबरी निर्माण को आय के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में इस माह कार्य पूर्ण करने की रणनीति तैयार की गई। जिले में सैकड़ों डबरियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में कार्य जारी है। मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित स्वीकृत एवं पूर्ण कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इससे ग्रामीण आसानी से अपने गांव के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। यह पहल ग्राम स्तर पर पारदर्शिता और जनजागरूकता बढ़ाने में प्रभावी साबित हो रही है।
Wednesday, May 20
गांव-गांव में जागरूकता और सहभागिता का संदेश लेकर पहुँचा रोजगार सह आवास दिवस
Previous Articleसमाधान समारोह 2026 के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय की पहल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

