सूरजपुर। जिला न्यायालय परिसर के भीतर उस समय सनसनी फैल गई जब पार्किंग स्थल से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि एक वकील के मुंशी ने रोज की तरह अपनी नीले रंग की पल्सर हृ.स्. 160 ष्टष्ट बाइक को न्यायालय परिसर की पार्किंग में खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक को चोरी कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बाइक पर बैठा हुआ है और उसे स्टार्ट किए बिना ही पैरों से धकेलते हुए पार्किंग से बाहर सडक़ तक ले जाता है। इसके बाद वह बाइक को सडक़ पर भी पैर से धकेलकर आगे ले जाता दिखाई देता है। यह पूरी घटना दिनदहाड़े न्यायालय परिसर के भीतर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। खास बात यह है कि यह वारदात कोतवाली थाना से महज करीब 30 मीटर की दूरी पर हुई है। घटना के बाद पीडि़त पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Wednesday, May 20
कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

