Author: newsindialive36@gmail.com

कोरबा। कटघोरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलटिकरी में हाल ही में कराया गया नाली निर्माण पहली ही बारिश में धराशायी हो गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नाली निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को पक्की सडक़ पर ही डाल दिया गया, जिसके कारण पूरी गली में कीचड़ फैल गया है। इससे पैदल चलना तो दूर, बाइक और कार तक फंस रही हैं और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।सबसे गंभीर बात यह है कि:नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गयाद्यपानी भरने से मच्छर और गंदगी बढ़ रही है।…

Read More

घोघरा के लोगों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक की कोनकोना पंचायत अंतर्गत घोघरा गांव में फ्लाई ऐश उडऩे से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। उड़ती राख के कारण पर्यावरण पर असर पड़ रहा है, वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-130 का निर्माण करने वाली भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने इस गांव में मुरूम एवं अन्य खनिज के उत्खनन के लिए जमीन लीज पर ली थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद…

Read More

कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ कुसमुंडा के रीति नीति से प्रभावित होकर इंटक यूनियन व अन्य संगठन से 370 सदस्य सम्मिलित हुए, जिसमें प्रमुख रूप से सोनू पटेल, धीरेन्द्र पटेल, सूर्यनारायण पाल व अन्य उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सुजीत सिंह, हिरन चंद्रा, रंजय सिंह, टिकेश्वर राठौर उपस्थित थे। मंच संचालन अमिया मिश्रा के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट व क्षेत्रीय कमेटी का विशेष योगदान रहा,कार्यक्रम के दौरान सुजीत सिंह के द्वारा सैकड़ों मजदूरों को संबोधित करते हुए बीएमएस श्रम संघ में नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा संघ द्वारा…

Read More

कोरबा। ट्रैफिक रूल्स के परिपालन को लेकर कोरबा क्षेत्र में ध्यान देने के साथ कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय टीम ने आज स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट गाडिय़ों में मॉडिफाई साइलेंसर की जांच पड़ताल भी कुछ मामलों में एक्शन लिया गया । उन पर पेनल्टी काटी गई। गाडिय़ों के चालकों को बताया गया कि ट्रैफिक रूल्स में कई प्रकार के प्रावधान है और हर किसी को इसका पालन करना है। ऑटोमोबाइल कंपनियां जिस स्थिति में प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है उसमें अनावश्यक परिवर्तन आपको अपनी मर्जी से बिल्कुल नहीं करना है। यह भी नियम के खिलाफ है और ऐसे…

Read More

सक्ती। सक्ती शहर में महामाया मंदिर के पास स्थित दर्री तालाब क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर हालात बन गए हैं। तालाब किनारे की सडक़ जर्जर हो चुकी है और कई बिजली के खंभे खतरनाक तरीके से तालाब की ओर झुक गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। दर्री तालाब के किनारे बनी सडक़ कई जगहों से धंस चुकी है। किनारे टूटकर कमजोर हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को लगातार खतरा बना रहता है। तालाब के किनारे बाउंड्रीवाल नहीं होने से रात…

Read More

अकलतरा। ग्राम तिलई में सुशासन तिहार 2026 के तहत लगे जन समस्या निवारण शिविर में खनिज विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे तो छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने मंच पर बुलाकर फटकार लगाई। प्रभारी खनिज अधिकारी हेलेन्द्र स्वर्णपाल और खनिज निरीक्षक आरएल राजपूत दोपहर 1.15 बजे शिविर पहुंचे, जबकि शिविर सुबह 10 बजे से चल रहा था और सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याओं के साथ मौजूद थे। ग्राम तिलई में लगे शिविर में 1106 आवेदन मिले, जिन पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। सौरभ सिंह ने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को जनता की सेवा के लिए…

Read More

जांजगीर-चांपा। देश मे अभी सम्पन्न हुए पांच राज्यों मे प्राप्त जनादेश भाजपा की सकारात्मक राजनीति, जनसेवा की प्रतिबद्धता और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है उक्त बातें विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा इंजी.रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने आगे कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और व्यवस्था परिवर्तन की जीत है, उन्होने विश्वास दिलाया कि पार्टी प्रत्येक राज्य मे जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेगी। उन्होने कहा इन परिणामों से स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व मे चल…

Read More

जांजगीर। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जांजगीर-नैला नगरपालिका परिषद के जनगणना चार्ज अधिकारी ने ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ कार्य में लापरवाही बरतने वाले 29 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित प्रगणक तत्काल कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बताया है। नगरपालिका परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के लिए विभिन्न वार्डों में प्रगणकों की…

Read More

जांजगीर। जिले के कुदरी बैराज में गत मंगलवार देर 4 शाम एक छात्र ने छलांग लगा दी। छात्र को कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। बैराज के गार्ड को बुलाया गया। तत्काल इसकी सूचना ग्राम सरपंच और स्थानीय गोताखोरों को दी गई। टीम ने बैराज के आसपास रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया है। बैराज के पास से लापता छात्र की पहचान चांपा नगर के शिवम साहू के रूप में हुई है। छात्र मंगलवार शाम से घर नहीं पहुंचा था। छात्र दो दिन से…

Read More

कोरबा । कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है। यह कदम प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रयासों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ। अब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यस्थल से…

Read More