Author: newsindialive36@gmail.com

असम। चीफ सेक्रेटरी रवि कोटा ने कहा कि असम में नई चुनी हुई बीजेपी की लीडरशिप वाली एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम, और इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों के इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह खानापारा के वेटेरिनरी फील्ड में होगा। कोटा ने बुधवार रात एक्स पर पोस्ट किया, आज ष्ठत्रक्क, असम के साथ एक पूरी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की ताकि नए चुने गए मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए…

Read More

वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच एक तरफ कूटनीतिक पहल जारी है, तो दूसरी तरफ हमले भी देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है कि अमेरिका की सेना ने ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहे एक ईरानी झंडे वाले बिना माल वाले तेल टैंकर पर हमला करके उसे निष्क्रिय कर दिया। कमांड ने एक बयान में कहा कि यह हमला अमेरिकी ईस्टर्न टाइम के हिसाब से सुबह 9 बजे हुआ, जब टारगेट किया गया जहाज, हस्ना, ओमान की खाड़ी में एक ईरानी पोर्ट के रास्ते अंतरराष्ट्रीय पानी में जा…

Read More

कानपुर, 07 मई । बिधनू में गुरुवार सुबह चालक व क्लीनर समेत 21 फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में पलट गई। स्थानीय लोगों ने नहर में आधी डूबी बस की खिड़कियों को तोडक़र सभी फंसे कर्मियों को बाहर निकालकर बस की बाडी में खड़ा किया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला। औरैया निवासी निजी बस चालक इंद्रपाल पड़ोसी क्लीनर मोहनलाल के साथ गुरुवार सुबह साड़-कुढऩी से 19 फैक्ट्री कर्मियों को बैठाकर कानपुर देहात रानियां स्थित ट्राई डेंट फैक्ट्री जा रही थी। बस…

Read More

पटना, 07 मई । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली एनडीए की सरकार का आज विस्तार हो रहा है। कुल 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल…

Read More

मोहाली, 07 मई । मोहाली जिले के खरड़ स्थित नामी हाउसिंग सोसायटी वेस्टर्न टावर्स में वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की है। रेड के दौरान नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए, जिसके बाद सोसायटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे दिल्ली से खरड़ पहुंची और चज्जूमाजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसायटी के फ्लैट नंबर 906 में तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट आईटी कारोबारी नितिन गोयल से जुड़ा हुआ है। ईडी अधिकारियों ने फ्लैट के…

Read More

कोरबा। खेल प्रेमियों के उत्साह और कड़ाके की प्रतिद्वंद्विता के बीच आयोजित ‘ऑल इंडिया फुटबॉल नाइट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन बांकीमोंगरा के घुड़देवा खेल मैदान में हुआ । इस हाई-वोल्टेज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसीबी दीपका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की। विजेता टीम को अजय प्रसाद की ओर से मुख्य पुरस्कार के रूप में 41,000 रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वही उप विजेता टीम को संजय आजाद और कृपा राम साहु की ओर से 21,000 रुपए नगद पुरस्कार व ट्राफी दी गई। फुटबॉल संघ कोरबा के सचिव पवन गुप्ता के नेतृत्व…

Read More

वेस्ट बंगाल, 07 मई । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में हुए बम धमाके में भारतीय जनता पार्टी के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूट के पास हुई, जहां कथित तौर पर कुछ बदमाशों ने बीेपी कार्यकर्ताओं के एक समूह पर देसी बम फेंके। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।…

Read More

कोरबा। प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन तिहार मई के पहले सप्ताह से शुरू हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में तिहार के अंतर्गत आज पहला सुशासन शिविर कोरबा जोन में आयोजित किया गया। नागरिक सेवाओं पर आधारित स्टॉल यहां पर लगाए गए। शाम 5 बजे तक शिविर के जरिये लोगों को सेवाओं का लाभ मिलेगा। नगर निगम की ओर से आयोजित इस शिविर में निकायों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने अपने स्टॉल मौके पर लगाए। सरकार की ओर से चलायी जा रही समुदाय और व्यक्ति केंद्रित योजनाओं पर जहां फोकस किया गया। इनमें योजनाओं के…

Read More

कोरबा। जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक युवक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के पास की है। यहां रेलवे ट्रैक पर दमखांचा मड़वारानी निवासी 22 वर्षीय राज सिंह गोंड का शव कटा हुआ मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव…

Read More