Author: newsindialive36@gmail.com

जांजगीर। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जांजगीर-नैला नगरपालिका परिषद के जनगणना चार्ज अधिकारी ने ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ कार्य में लापरवाही बरतने वाले 29 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित प्रगणक तत्काल कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बताया है। नगरपालिका परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के लिए विभिन्न वार्डों में प्रगणकों की…

Read More

जांजगीर। जिले के कुदरी बैराज में गत मंगलवार देर 4 शाम एक छात्र ने छलांग लगा दी। छात्र को कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। बैराज के गार्ड को बुलाया गया। तत्काल इसकी सूचना ग्राम सरपंच और स्थानीय गोताखोरों को दी गई। टीम ने बैराज के आसपास रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया है। बैराज के पास से लापता छात्र की पहचान चांपा नगर के शिवम साहू के रूप में हुई है। छात्र मंगलवार शाम से घर नहीं पहुंचा था। छात्र दो दिन से…

Read More

कोरबा । कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है। यह कदम प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रयासों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ। अब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यस्थल से…

Read More

कोरबा । कोरबा शहर सहित उपनगरीय क्षेत्र दर्री – जमनीपाली, बालको एवं कुसमुंडा में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान है। बिजली घर और ऊर्जाधानी के नाम से पहचान पाने वाला कोरबा इन दिनों ‘दिया तले अंधेरा’ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है । उक्त कथन जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने प्रेस नोट जारी कर कहा है । श्री राठौर ने आगे कहा कि बिजली के आंख मिचौली से एसी, टी व्ही, पंखे, फ्रीज आदि इलेक्ट्रानिक समान खराब हो रहे हैं । लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं । बढ़ती गर्मी और…

Read More

कोरबा । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुसमुंडा क्षेत्र में भूविस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह आठ बजे से प्रदर्शनकारियों ने खदान में कोयला खनन और परिवहन कार्य में लगी मशीनों को रोक दिया पांच घंटे तक चले इस चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन के बाद प्रबंधन द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया । भूविस्थापितों ने अपनी समस्याओं के स्थायी निराकरण के लिए प्रबंधन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख बिंदु रखे: अर्जन के बाद जन्म (नीति निर्धारण):- जमीन अधिग्रहण के बाद परिवार…

Read More

सुशासन तिहार 2026- हर आवाज को मिल रहा सम्मान, हर जरूरत को मिल रहा समाधान कोरबा । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन, प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए, उनकी जरूरतों को प्राथमिकता मिले और उन्हें सुशासन का वास्तविक अनुभव हो। इसी क्रम में जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत…

Read More

व्यायाम करते समय पानी पीने की आदत को लेकर कई भ्रम और गलतफहमियां हैं। कुछ लोग मानते हैं कि व्यायाम के दौरान पानी पीने से खाने-पचाने की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ता है, जबकि कुछ इसे जरूरी मानते हैं। इस लेख में हम इन धारणाओं की सच्चाई जानेंगे और समझेंगे कि व्यायाम करते समय पानी पीना चाहिए या नहीं, साथ ही इसके पीछे के कारणों पर भी चर्चा करेंगे। व्यायाम करते समय पानी पीने का महत्व व्यायाम करते समय पानी पीना बहुत जरूरी है। जब हम व्यायाम करते हैं, तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और हम पसीना…

Read More

उर्वशी ढोलकिया भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा, जहां वो बिकिनी में कॉन्फिडेंट होकर पोज देती नजर आईं. उर्वशी ढोलकिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही ग्लैमरस लुक में दिखी. इन फोटोज में उर्वशी ब्लैक एंड रेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. शॉर्ट हेयर्स सटल मेकअप में वो बला की हसीन दिख रही हैं. उर्वशी ने बिकिनी पहन अपने कातिलाना अंदाज से…

Read More

नेता प्रतिपक्ष हेमलता ने कहा विकास कार्यों पर सुध लें एमसीबी। नगर पंचायत झगराखाण्ड में 8 मई को प्रस्तावित सामान्य सभा से पहले ही राजनीति गरमा गई है। परिषद के एजेंडा में ‘नारी शक्ति अधिनियम’ और महिला सशक्तिकरण को लेकर जन-जागरूकता अभियान शामिल किये जाने पर नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हेमलता कोमल कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण जैसे विषय निश्चित रूप से स्वागत योग्य हैं लेकिन उससे पहले परिषद को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उनका आरोप है कि जिस परिषद में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला पार्षद जनप्रतिनिधि के रूप में…

Read More

कोरिया बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को मिलावट रहित खाद्य सामग्री और मानक गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत सोमवार को अभिहित अधिकारी नीलम ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने डुमरिया, पटना और बैकुंठपुर क्षेत्र में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर निर्माताओं एवं विक्रेताओं के लगभग 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस, वॉटर…

Read More