Author: newsindialive36@gmail.com

हमीरपुर , 0७ मई । हमीरपुर में नाविक के खड़े होकर मोबाइल फोन से बात करने के दौरान नाव असंतुलित होकर बुधवार को यमुना में डूब गई। दुर्घटना में नाव पर सवार पांच बच्चों समेत नौ लोग नदी की धारा में बहने लगे। नाविक ने तैरकर स्वयं को बचाया। एक किशोरी व युवक भी बाहर निकल आए। सगे भाइयों समेत अन्य छह लोग लापता हैं। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अभिषेक कुमार व सीओ राजेश कमल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित 8वें ‘दिनकर स्मृति व्याख्यान’ के दौरान प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) सूर्यकांत ने आधुनिक युग की चुनौतियों और सामाजिक समानता पर अपने विचार साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक न्याय एक मानवीय और न्यायसंगत समाज की आधारशिला है। जस्टिस सूर्यकांत ने आगाह किया कि जहां एक ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर यह तकनीक वंचितों के प्रति भेदभावपूर्ण और पक्षपाती रवैया भी दिखा रही है। तकनीक पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं जो एआइ के एल्गोरिदम में छिपे पूर्वाग्रहों…

Read More

नई दिल्ली। सीबीआई ने बुधवार को चार राज्यों में नौ स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी विदेशों में आकर्षक नौकरियों का झांसा देकर भारतीय नागरिकों को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में तस्करी करने के मामले में की गई। तस्करी की गतिविधियों में सहयोग देने के आरोप में लखनऊ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि पीड़ितों को उच्च वेतन वाली नौकरियों के झूठे वादे करके म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में स्थित अड्डों पर ले जाया गया, जहां उन्हें ”साइबर गुलामी” जैसी परिस्थितियों में धोखाधड़ी के कामों में धकेल दिया गया। सीबीआई ने क्या बताया? सीबीआई…

Read More

पटना। गांधी मैदान में आयोजित मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री और वीवीआईपी के संभावित आगमन को देखते हुए चार हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। साथ ही 150 पुलिस पदाधिकारी भी पूरे क्षेत्र की निगरानी करेंगे।  एयरपोर्ट से गांधी मैदान के बीच करीब सात किलोमीटर के दायरे में हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट, शेखपुरा से आयकर गोलंबर, डाकबंगला, जेपी गोलंबर, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इमारतों पर भी जवानों की तैनाती की…

Read More

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आठ मई, शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता यानी नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। उसके अगले दिन नौ मई, शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण के दिन पार्टी कार्यालयों में बजेगा रवींद्र संगीत प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने शपथ ग्रहण…

Read More

कोलकाता/मध्यग्राम 7 मई : पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के ठीक दो दिन बाद राज्य में एक बार फिर राजनीतिक रक्तपात शुरू हो गया है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर करीब 4 राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ जब मध्यग्राम के एक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर…

Read More

जयपुर: राजस्थान भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बारां जिले में कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक आनंदीलाल मीना को 8,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। एसीबी टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 4 मई को दो शिकायतकर्ताओं की लिखित शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि अधिकारी उर्वरक, बीज और कीटनाशक जैसे कृषि सामग्री बेचने वाले प्रत्येक विक्रेता से 5,000 रुपए की मांग कर रहा है। रिश्वत स्टॉक रजिस्टर के सत्यापन के बदले में मांगी जा रही थी,…

Read More

कोरबा 06 मई 2026/ भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली तथा सचिव, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार 11 मई 2026 को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। कोरबा में पाली शिव मंदिर में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर स्थित शिव मंदिरों में भक्ति-पूर्ण सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के विद्यालयों,…

Read More

Raipur-  शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले IPL मुकाबलों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ अहम बैठक की। डॉ. सिंह ने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ा आयोजन है। पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था करने और किसी भी सामान की ओवररेटिंग न होने देने के निर्देश दिए। पुलिस से तालमेल कर सुरक्षा और ट्रैफिक का प्लान पहले से तैयार रखने को कहा। कलेक्टर ने एंट्री पॉइंट पर वॉलेंटियर तैनात करने, वाईफाई-इंटरनेट मजबूत रखने और दर्शकों की एंट्री स्मूद बनाने पर जोर दिया। खिलाड़ियों और फैंस…

Read More

रायपुर: बुधवार को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स में कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध वस्तु है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर द्वारा टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान हंस ट्रेवल्स कार्यालय की तलाशी ली गई, जिसमें तीन सफेद रंग के बोरों…

Read More