What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
गरियाबंद– जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक खंभे से टूटकर लटक रहे 11 केवी के बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बाइक में आग लग गई और युवक जिंदा जल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दसपुर गांव निवासी 37 वर्षीय यशवंत ध्रुव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यशवंत शुक्रवार को जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से घर लौट रहा था। दसपुर बांध के पास रास्ते में…
रायपुर/कोलकाता– पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे शनिवार सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी है। एक्स पर पोस्ट कर सीएम साय ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से…
रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं। इस आदेश के तहत शिक्षा और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2016…
बालकोनगर। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, खासकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर यह अभियान इस वर्ष की थीम “मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के तहत चलाया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया की शीघ्र पहचान, सही जानकारी प्रदान करना, लोगों की आदतों में…
[pdf-embedder url="https://newsindialive36.com/wp-content/uploads/08.05.2026.pdf%22] Download
कोरबा। ईमलीछापर से कुसमुंडा क्षेत्र के बीच प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लंबे समय से अधुरा पड़ा होने के कारण स्थानीय जनता में भारी रोष है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (सर्वमंगला मंडल, कोरबा) के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। सर्वमंगला मंडल के वार्ड पार्षद 61 श्रीमती भानुमति जायसवाल, वार्ड पार्षद 62 रामाधार पटेल, वार्ड क्रमांक 64 पार्षद आरती सिंह, वार्ड क्र 65 पार्षद प्रेम कुमार साहू ने मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा का समर्थन किया है। पत्र के माध्यम से बताया गया कि ओवरब्रिज…
नईदिल्ली 08 मई । दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से एनसीआर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली मलाणा चरस की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 480.4 ग्राम चरस जब्त की गई। हिमाचल से एनसीआर तक फैला चरस तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई थाना गाजीपुर में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए…
नईदिल्ली 08 मई । हंतावायरस बीमारी ने हाल ही में पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। एक क्रुज शिप पर यह वायरस फैल गया है। अब उसके यात्री दुनिया के 12-13 देशों में जा चुके हैं। यह वायरस चूहों से फैलता है। इस बार इंसान से इंसान में भी फैलने लगा है। यह एंडीज स्ट्रेन है जो खांसने-छींकने, किस करने या एक ग्लास से पीने से भी फैल सकता है। अप्रैल महीने में अर्जेंटीना के उशुआइया बंदरगाह से MV Hondius नाम की क्रुज शिप निकली थी। इस पर लगभग 150 यात्री और क्रु थे जो 28 अलग-अलग देशों…
सारण, 08 मई । छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर शुक्रवार की सुबह बनवार फ्लाईओवर ब्रिज के समीप हुए भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सडक़ किनारे खाई में जा गिरा। मृतकों के नाम व पता की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के…
नईदिल्ली 08 मई । राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को 22 मई तक के लिए टाल दिया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने को आदेश सुनाना था, लेकिन अदालत ने फैसला स्थगित कर दिया। यह मामला आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। ईडी का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रांची और पुरी स्थित आई।…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
