Author: newsindialive36@gmail.com

कोरबा। बांकीमोंगरा में पुराने साडा काम्प्लेक्स में संचालित साईं फैंसी नामक दुकान में आज सुबह आग लग गई। शार्ट सर्किट को इसकी वजह बताया गया। घटना में दुकान को नुकसान हुआ है। हालांकि समय रहते आसपास के लोगों ने आग पर काबू कर लिया। इससे पहले भी इस काम्प्लेक्स में आगजनी की घटना हो चुकी है फिर भी लोगों ने सबक लेने की जरूरत नहीं समझी। संजय कुमार सिंह के द्वारा साईं फैंसी स्टोर्स का संचालन लंबे समय से पूववर्ती साडा काम्प्लेक्स की दुकान में किया जा रहा है। यहां पर अलग-अलग केटेगरी की दुकानें मौजूद हैं। इन दुकानों का…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभापति राजकुमार साहू शनिवार को जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। दिन की शुरुआत उन्होंने ग्राम खोखरा पहुंचकर माँ मनका दाई मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ की, जहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने की अपील की। इसके बाद सभापति साहू ग्राम खोखरा में आयोजित स्व. रामकुमार राठौर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। दोपहर में वे…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रस्तावित सत्याग्रह अब सीधे टकराव की स्थिति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट मार्ग को प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए धारा 144 लागू कर रखी है। इसके बावजूद विधायक ब्यास कश्यप ने इसी मार्ग से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। स्थिति को देखते हुए पूरे मार्ग में कड़ी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि प्रशासन किसी…

Read More

कोरबा। 42 डिग्री टेंप्रेचर से जब जिले की धरती तप रही है तब बड़े हिस्से की पानी संबंधी जरूरत को पूरा करने का काम हसदेव कर रही है। घरेलू और व्यवसायिक जरूरत के मामले में हसदेव की भूमिका कुल मिलाकर जीवनरेखा के समान है। कोरबा शहरी क्षेत्र में लाखों की आबादी, छोटे-बड़े उद्योग और कोरबा से लेकर जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले में कई लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने का काम हसदेव कर रही है।

Read More

जिले में पुलिस ने चलाया विशेष ऑपरेशन कोरबा। अपराध उन्मूलन के साथ कई मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नेशनल हाईवे से कई मार्गों पर पुलिस के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। 2 दिन में ऐसे 68 चालकों को पकड़ा गया जो नशे की स्थिति में ड्राइविंग करते पाए गए। इन पर धारा 185 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। कोरबा जिले में इन दिनों पुलिस के द्वारा खास ऑपरेशन को हाथ में लिया गया है और लगातार एक्शन लिया जाना जारी है। जानकारी दी गई की 48 घंटे…

Read More

कोरबा । न्यू रेलवे कॉलोनी बनने पर यहां रहने वाले रेल अधिकारी व कर्मचारियों के लिए समपार फाटक आवागमन के लिए बेहतर विकल्प था। गुड्स ट्रेनों के बढ़ते दबाव व दुर्घटना की आशंका को देख रेल प्रशासन ने उसे स्थाई रूप से बंद कर दिया हैं। फाटक बंद हुए करीब 3 साल से अधिक समय हो गया है। तब से स्टेशन में ड्यूटी करने व ड्यूटी से घर जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी को 3 किमी घूमकर कोल साइडिंग के बीच से आवागमन करने मजबूर होना पड़ रहा है। एसईसीआर मजदूर कांग्रेस यूनियन की वेलफेयर टीम ने बंद किए गए समपार फाटक…

Read More

कोरबा। केंद्र में सत्तारूढ़ भारत सरकार ने बच्चों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक अहम निर्णय लिया है। अब स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की सिर्फ सामान्य स्वास्थ्य जांच ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) और ब्लड शुगर स्तर की भी नियमित जांच की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों और मानसिक समस्याओं की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है.सरकार के इस फैसले के तहत देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम को और व्यापक बनाया जाएगा। इसमें बच्चों के व्यवहार, तनाव, चिंता और अवसाद जैसे…

Read More

कोरबा। अगर छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में नंबर कम आए हैं, एक या दो विषय में फेल (पूरक) हो गए हैं, या फिर पूरी तरह से फेल हो गए हैं, तो छात्र-छात्राओं को अभी निराश होने की जरूरत नहीं है। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) रायपुर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 (दूसरी बोर्ड परीक्षा) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर है। राहत देने वाली बात यह भी है कि जो छात्र पास हो गए हैं, लेकिन अपने नंबरों से खुश नहीं वे भी अपना रिजल्ट सुधारने इस परीक्षा में…

Read More

कोरबा । जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण पिछले चार दिनों से लगातार सरपंच के घर के सामने शाम होते ही जुट रहे हैं और रात 11 बजे तक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरपंच उनसे मिलने सामने नहीं आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति अब सवाल खड़े कर रही है कि आखिर सरपंच जनता से क्यों बच रहे हैं।ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:विगत 4 वर्षों में ग्राम सभा की नियमित बैठक…

Read More

कोरबा । इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के स्थापना दिवस 03 मई 2026 के उपलक्ष्य में इंटक ऑफिस, कोरबा एरिया में गोपाल नारायण सिंह के द्वारा एक भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमे प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं का सन्मान किया गया और रिटायर हुए इंटक के कुशल कर्मचारीयों को फूलमाला, स्वाल, श्रीफल और इंटक का विजयस्मारक प्रदान किया गया।भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ढ्ढहृञ्जष्ट/इंटक) का स्थापना दिवस हर साल 3 मई को मनाया जाता है। इसकी स्थापना 3 मई 1947 को भारत की आजादी से कुछ महीने पहले हुई थी। स्थापना और इतिहास…

Read More