लखनऊ। बिहार में एक विधान सभा सीट जीतने में कामयाब रही बसपा बंगाल, तमिलनाडू और केरलम में कोई कमाल नहीं दिखा पाई। सोमवार को हुई मतगणना में बसपा के हाथ एक भी सीट नहीं आई है।
बसपा ने बंगाल, तमिलनाडू और केरलम चुनाव में प्रत्याशी उतारे थे। चुनाव के लिए राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद और वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाया गया था। आकाश ने बंगाल में प्रचार भी किया था। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोई सभा नहीं थी, फिर भी पार्टी को वोट प्रतिशत बढ़ने और कुछ सीटों पर जीत की उम्मीद थी, परंतु दोनों ही मोर्चों पर पार्टी को सफलता नहीं मिली।

