Author: newsindialive36@gmail.com

कोलकाता, 0३ मई । पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा, हाल की घटनाएं टीएमसी अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कर रही है। दिलीप घोष ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, टीएमसी के जीतने की कोई संभावना नहीं है। वे यह सब अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया, इस क्षेत्र में लंबे समय से लोगों…

Read More

कोरबा। सिर्फ रू 1 में ठंडा पानी देने वाली योजना के अंतर्गत पिछले वर्षों में नगर पालिक निगम के द्वारा यहां के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बस स्टैंड में स्थापित किया गया वाटर एटीएम इस मौसम में ड्राई है। लोगों को यहां से पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थानीय व्यवसाईयों और यात्रियों ने बताया कि कई दिनों से वाटर एटीएम पानी नहीं दे रहा है। अपनी जरूरत के लिए लोग इस वाटर एटीएम तक पहुंचते हैं और पानी की आस में टोटी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें पता चलता है कि इसमें पानी नहीं है।…

Read More

हैदराबाद, 0३ मई । तेलंगाना के सिद्दिपेट जि़ले के नौ साल के पर्वतारोही विहान राम ने ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी, माउंट कोसिअसको (2,228 मीटर) पर चढ़ाई की है। यह उनकी बढ़ती पर्वतारोहण यात्रा में एक अहम पड़ाव है। धूलिमिट्टा मंडल के हनुमा तांडा के रहने वाले विहान ने कम उम्र में ही काफ़ी सफलता हासिल कर ली है। इससे पहले उन्होंने तंजानिया में माउंट किलिमंजारो (5,685 मीटर) और मनाली के पास माउंट पथलसू (4,250 मीटर) पर भी चढ़ाई की थी। इससे उनकी लगातार लगन और सहनशक्ति का पता चलता है। अपनी सभी यात्राओं के दौरान विहान एक बैनर…

Read More

राजस्थान। कठूमर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार को निधन हो गया। जयपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बाबूलाल बैरवा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल बैरवा लगभग 10 दिनों से बीमार थे। उन्हें बीपी, शुगर और अस्थमा की बीमारी थी। जयपुर में इलाज के दौरान उन्होंने तडक़े करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से कठूमर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाबूलाल बैरवा अलवर की कठूमर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे। उन्होंने 1980 में पहली बार…

Read More

एसईसीएल को चेताया-बिलकुल नहीं चलने देंगे मनमानी कोरबा। एसईसीएल दीपका प्रबंधन की मनमानी से भडक़े हरदीबाजार के लोगों ने उसके ओव्हर बर्डन को बंद करा दिया। लोगों ने कहा कि मुआवजा और पुनर्वास के बिना हमारी बस्ती के नजदीक ऐसे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शांतिनगर मोहल्ला से लगे मलगांव फेस पर ओबी उत्खनन के लिए लगी तीन पीसी मशीन व दर्जनों भारी वाहनों की आवाजाही से जहां धूल से मोहल्ला पट रहा था, तो दूसरी ओर उत्खनन से होनी वाली जल संकट ने परेशानी बढ़ा दी। लोगों ने इसका विरोध करते हुए एसईसीएल को सबक सिखाया। दीपका महाप्रबंधक…

Read More

नारायणपुर, 0३ मई । कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए एक दर्दनाक आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए थे। आज नारायणपुर पुलिस लाइन में इन बहादुर जवानों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुंदरराज पी सहित पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में आज जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, कल डीआरजी की एक टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाने और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने का अभियान चला रही थी, इसी ऑपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट…

Read More

कोरबा। वनमण्डल कटघोरा के जटगा रेंज अंतर्गत स्थित मेढ़उड पहाड़ पर मौजूद 44 हाथियों में से 11 हाथी नीचे उतरकर कलमहीडांड पहुंच गये , जबकि 33 हाथी अभी भी पहाड़ पर विचरण कर रहे है। 11 हाथियों के नीचे उतरने और कलमहीडांड पहुंचने की सूचना मिलने पर वन विभाग अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और हाथियों की निगरानी में जुट गये है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ से नीचे उतरे हाथियों ने तत्काल कोर्ई नुकसान नहीं पहुंचाया है, फिर भी विभाग अपनी ओर से सतर्कता बरत रहा है। कलमहिडांड व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर…

Read More

तेहरान। समंदर में अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ी लुकाछिपी का खेल चल रहा है। एक ताजा रिपोर्ट ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। मॉनिटरिंग फर्म टैंकरट्रैकर्सडॉटकॉम ने दावा किया है कि ईरान का एक बहुत बड़ा तेल का जहाज अमेरिकी नौसेना की सख्त नाकेबंदी को चकमा देकर बाहर निकल गया है। यह जहाज अब एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहुंच गया है। इस घटना से अमेरिका की पहरेदारी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि समंदर में दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। दरअसल, अमेरिका ने ईरान को…

Read More

नईदिल्ली 0३ मई । देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाडिय़ां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3.47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग लगने की बाद उसमें कई लोग फंस गए जिनका रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार,…

Read More

जांजगीर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री श्याम ग्रुप, बनारी में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के कामगारों को प्रबंधन की ओर से गमछा, मिष्ठान्न और शरबत का वितरित कर उनके श्रम और समर्पण का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया और डायरेक्टर श्री अभिनव सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि बदलते दौर में कामगार केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि विकास की असली धुरी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है,…

Read More