What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
वाशिंगटन। नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समग्र अनुमोदन रेटिंग गिरकर 37 प्रतिशत हो गई है। एक सर्वेक्षण के अनुसार 66 प्रतिशत अमेरिकी आर्थिक मुद्दों से निपटने के उनके तरीके की सराहना नहीं करते हैं। ट्रंप को अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर आव्रजन से निपटने के मामले में सबसे अच्छी रेटिंग मिली है। इस मुद्दे पर 45 प्रतिशत लोग उनकी नीतियों का समर्थन करते हैं, जबकि 54 प्रतिशत लोगों ने असहमति व्यक्त की है।बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि वे प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए किसी भी राजनीतिक दल पर भरोसा…
कराची। पाकिस्तान ने चीन को गधे के मांस के निर्यात को मंजूरी दे दी है। दरअसल, एक चीनी कंपनी ने चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह अपना परिचालन बंद कर सकती है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। यह विवाद ग्वादर में स्थित हैंगेंग ट्रेड कंपनी से जुड़ा है। कंपनी के निर्यात की मंजूरी में देरी हो रही थी, जिससे पाकिस्तान में विदेशी समर्थित परियोजनाओं को प्रभावित करने वाली नौकरशाही संबंधी कठिनाइयों पर सवाल उठ रहे थे। सरकार का यह निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इस महीने के अंत में एक निवेश मंच…
नई दिल्ली। लिपुलेख दर्रे के रास्ते आगामी कैलास मानसरोवर यात्रा कराने की योजना पर नेपाल ने आपत्ति व्यक्त की है। नेपाल का दावा है कि यह इलाका उसका है। जबाव में भारत का कहना है कि ऐसे दावे न तो उचित हैं और न ही ऐतिहासिक तथ्यों एवं प्रमाणों पर आधारित हैं। लिपुलेख दर्रा 1954 से कैलास मानसरोवर यात्रा का मार्ग रहा है। भारत सीमा संबंधी लंबित मुद्दों सहित सभी मुद्दों पर नेपाल के साथ रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार है।नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस तीर्थयात्रा मार्ग को अंतिम रूप देने से पहले (चीन…
जबलपुर , 0४ मई । बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे ने 10 वर्षीय बालक पूर्वीथरन के परिवार के पांच लोगों को उससे छीन लिया। पूर्वीथरन खमरिया आयुध निर्माण कर्मी आर. कामराज का बेटा है। इस हादसे में कामराज, उनकी पत्नी काकूमाझी, दूसरे बेटे श्रीतमिल के अलावा भाभी सौभाग्यम और भतीजी मयूरन की मौत हो गई। अपने पांच परिजन को होने के बाद रोता-बिलखता पूर्वीथरन नाना-नानी के साथ अपने घर त्रिरुचिरापल्ली रवाना हो गया। कामराज के ससुरालजन पिछले दिनों तमिलनाडु से खमरिया आए थे तो गुरुवार को वे सब भेड़ाघाट और फिर बरगी बांध घूमने पहुंचे। सभी खुशी-खुशी क्रुज पर…
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के लिए 5 बच्चे 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उतरते हुए सीढ़ी टूट गई और 3 बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 2 बच्चे टंकी पर फंस गए, जिन्हें 16 घंटे बाद वायुसेना ने सुरक्षित निकाला है। यह घटना सिद्धार्थनगर के कांशीराम आवास इलाके की है। शनिवार दोपहर को यहां 5 बच्चे रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उतरते वक्त 3 बच्चे…
बदायूं। कूड़े के ढेर पर सो रहे छह नवजात पिल्लों से क्रुरता की गई। किसी ने इन्हें जलाकर मारने के लिए कूड़े में आग लगा दी। लपटों में घिरे तीन पिल्लों की मौत हो गई, जबकि शेष तीन गंभीर रूप से झुलस गए। रविवार को दो पशु प्रेमियों ने उझानी थाने में तहरीर दी। उनकी संयुक्त शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी लिखी गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही ताकि पशुओं से बर्बरता करने के आरोपित तक पहुंचा जा सके। उझानी के मोहल्ला श्रीनारायणगंज पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के पीछे…
भागलपुर, 0४ मई । गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर रविवार देर रात पहले बैठा और फिर ध्वस्त होकर गंगा में समा गया। घटना रविवार रात 11.55 बजे पिलर के बैठने से शुरू हुई और रात 1.07 बजे उसके पूरी तरह गिरने के साथ स्थिति गंभीर हो गई।पिलर में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद प्रभावित हिस्से और आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया। इसी वजह से जब स्लैब ध्वस्त हुआ तो उसके साथ कोई वाहन नीचे नहीं गिरा। इस घटना में…
गुरूग्राम, 0४ मई । गुरुग्राम जिले में एक युवती के साथ ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती कादीपुर क्षेत्र में शनिवार रात घूम रही थी, इसी दौरान झांसे में लेकर ट्रक चालक ने जबरन दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर युवती ने किसी नुकीली चीज से अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। लहूलुहान हालत में लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां वह इलाजरत है। सेक्टर 10ए थाना पुलिस ने युवती के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किय है। पुलिस के अनुसार गुवाहाटी की रहने वाली 27 वर्षीय युवती…
बरेली। गर्मी में नहाने के लिए तालाब में कूदे चार बच्चे गहराई का अनुमान नहीं लगा सके। इनमें तीन बच्चों की डूबकर मृत्यु हो गई, जबकि आठ वर्षीय देव मौत को मात देकर बाहर निकल आया। उसके शोर करने पर ग्रामीण तालाब में उतरे मगर, देर हो चुकी थी। रविवार शाम की इस घटना ने तीन परिवारों को गहरा आघात दे दिया। मीरगंज के तिलमास गांव स्थित तालाब में राजू कश्यप मछली पालन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शाम 4. 30 बजे चरण सिंह यादव का 10 वर्षीय बेटा त्रिवेंद्र और आठ वर्षीय देव, जियालाल का नौ वर्षीय बेटा आयुष…
उदयपुर, 0४ मई । चित्तौडग़ढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र से जुड़े एक बहुचर्चित राजस्व विवाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट मंडफिया ने चौंकाने वाला आदेश पारित करते हुए तत्कालीन उपखंड अधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार और अन्य कार्मिकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में प्रथम दृष्टया अपराध माना है। मामले में मृत व्यक्ति को कागजों में जिंदा दिखाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप है। न्यायालय ने परिवाद, दस्तावेजों और पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रसंज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किए हैं। परिवाद कर्ता शंकरलाल गाडरी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2010 से चल रहे भूमि विवाद में…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
