What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। अगर छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में नंबर कम आए हैं, एक या दो विषय में फेल (पूरक) हो गए हैं, या फिर पूरी तरह से फेल हो गए हैं, तो छात्र-छात्राओं को अभी निराश होने की जरूरत नहीं है। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) रायपुर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 (दूसरी बोर्ड परीक्षा) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर है। राहत देने वाली बात यह भी है कि जो छात्र पास हो गए हैं, लेकिन अपने नंबरों से खुश नहीं वे भी अपना रिजल्ट सुधारने इस परीक्षा में…
कोरबा । जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण पिछले चार दिनों से लगातार सरपंच के घर के सामने शाम होते ही जुट रहे हैं और रात 11 बजे तक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरपंच उनसे मिलने सामने नहीं आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति अब सवाल खड़े कर रही है कि आखिर सरपंच जनता से क्यों बच रहे हैं।ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:विगत 4 वर्षों में ग्राम सभा की नियमित बैठक…
कोरबा । इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के स्थापना दिवस 03 मई 2026 के उपलक्ष्य में इंटक ऑफिस, कोरबा एरिया में गोपाल नारायण सिंह के द्वारा एक भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमे प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं का सन्मान किया गया और रिटायर हुए इंटक के कुशल कर्मचारीयों को फूलमाला, स्वाल, श्रीफल और इंटक का विजयस्मारक प्रदान किया गया।भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ढ्ढहृञ्जष्ट/इंटक) का स्थापना दिवस हर साल 3 मई को मनाया जाता है। इसकी स्थापना 3 मई 1947 को भारत की आजादी से कुछ महीने पहले हुई थी। स्थापना और इतिहास…
गर्मियों में ठंडक देने वाले व्यंजनों की बात हो तो आइसक्रीम और फ्रोजन योगर्ट का नाम जरूर आता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन-सा विकल्प ज्यादा सेहतमंद है? अगर नहीं तो आज हम आपको इन दोनों के बीच के अंतर और कौन-से विकल्प को चुनना बेहतर है, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि फ्रोजन योगर्ट और आइसक्रीम में से क्या खाने से ज्यादा सेहतमंद रहा जा सकता है। फ्रोजन योगर्ट क्या है? फ्रोजन योगर्ट को दही से बनाया जाता है। दही में ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन को…
टीवी शो ये हैं मोहब्बते में दिव्यांकी त्रिपाठी की ऑन स्क्रीन बेटी बन रूही के किरदार से रुहानिका धवन ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब वो पहले से काफी बड़ी हो गई हैं. वो सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कई ग्लैमरस फोटोज शेयर की है. रुहानिका धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस उनकी हर एक नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वो काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई. लुक की बात…
मनेंद्रगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के नेतृत्व में पी डब्लू डी चौक मनेंद्रगढ़ में महिला कांग्रेस द्वारा देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, रसोई की खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं हृस्ढ्ढ के सभी साथियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाब कमरो (पूर्व…
सूरजपुर। सूरजपुर जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला व्याख्याता को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 48 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि साइबर अपराधी अब पढ़े-लिखे और जागरूक वर्ग को भी निशाना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की निवासी राजेश्री नारायण, जो एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं, को फेसबुक के माध्यम से ट्रेडिंग से जुड़े संदेश प्राप्त हुए। ठगों ने अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर उनका विश्वास…
कोरिया बैकुंठपुर। जिले के पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान कार्य एवं मानदेय भुगतान से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई प्रकरणों में बिना वास्तविक कार्य के ही भुगतान किए जाने तथा भुगतान के बदले अवैध राशि की मांग किए जाने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मानदेय भुगतान के लिए 20′ से 30′ तक कमीशन की मांग किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं कुछ मामलों में विवाद होने पर ली गई राशि वापस किए जाने की जानकारी भी मिली है, जिससे पूरे मामले पर संदेह और…
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित प्रेमाबाग में आगामी भव्य श्रीराम कथा आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ समाजसेवी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष डमरू बेहरा, सदस्य रीत जैन, श्रीपत राय, द्वारका जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर नविता शिवहरे, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया मोहित पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुर चर्चा अरुण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष पटना गायत्री सिंह, योगेंद्र मिश्रा, आशीष शुक्ला, सुभाष साहू घनश्याम साहू, अभय दुबे ,सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित…
कोरिया बैकुंठपुर। बैकुंठपुर क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए यह मौसम और भी कठिन साबित हो रहा है। ऐसे संकट के समय में गौ रक्षा वाहिनी संगठन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए गोवंशों और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गौ रक्षा वाहिनी के अनुराग दुबे तथा संगठन के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में गोवंशों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 125 नाद (पानी के टांके) वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 100 से अधिक…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
