कोरबा । जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण पिछले चार दिनों से लगातार सरपंच के घर के सामने शाम होते ही जुट रहे हैं और रात 11 बजे तक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरपंच उनसे मिलने सामने नहीं आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति अब सवाल खड़े कर रही है कि आखिर सरपंच जनता से क्यों बच रहे हैं।ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:विगत 4 वर्षों में ग्राम सभा की नियमित बैठक नहीं कराई गईबिना बैठक के ही प्रस्ताव पारितद्यबैठक की तिथि बदलकर चुपचाप सीमित लोगों के साथ बैठक करना अधिकतर पंचों और ग्रामीणों को सूचना नहीं देनाद्यग्रामीणों का कहना है कि जब वे पंचायत भवन पहुंचते हैं तो ‘कोरम पूरा नहीं होने’ का हवाला देकर बैठक स्थगित कर दी जाती है।बैठक से पहले पंचायत भवन में ताला, फिर सरपंच गायबद्य 02 मई को आयोजित बैठक में भी विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि:सरपंच और कुछ पंचों की मौजूदगी में बैठक शुरू की गईबाकी पंचों के पहुंचने से पहले ही पंचायत भवन में ताला लगाकर सरपंच गायब हो गए द्यबाद में संपर्क करने पर सरपंच ने ‘शासकीय कार्य में व्यस्त’ होने की बात कही द्यइस घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गयाद्यग्राम पंचायत के सचिव प्रमोद कुमार राठिया पर भी गंभीर आरोप लगे हैंमुख्यालय में उपस्थित नहीं रहने का आरोप बैठकों की सूचना समय पर नहीं देनाद्यपिछले एक वर्ष से लगातार बैठक टालने और स्थगित करने का आरोपद्यग्रामीणों का कहना है कि सचिव और सरपंच की मिलीभगत से पंचायत का कामकाज प्रभावित हो ग्रामीणों ने सरपंच के ‘अडिय़ल रवैये’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन से मांग की है कि:पंचायत में हो रही अनियमितताओं की जांच कराई जाए द्यसचिव प्रमोद कुमार राठिया को तत्काल हटाया जाए द्य

