कोरबा । इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के स्थापना दिवस 03 मई 2026 के उपलक्ष्य में इंटक ऑफिस, कोरबा एरिया में गोपाल नारायण सिंह के द्वारा एक भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमे प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं का सन्मान किया गया और रिटायर हुए इंटक के कुशल कर्मचारीयों को फूलमाला, स्वाल, श्रीफल और इंटक का विजयस्मारक प्रदान किया गया।भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ढ्ढहृञ्जष्ट/इंटक) का स्थापना दिवस हर साल 3 मई को मनाया जाता है। इसकी स्थापना 3 मई 1947 को भारत की आजादी से कुछ महीने पहले हुई थी। स्थापना और इतिहास के प्रमुख बिंदु:संस्थापक और नेतृत्व: इंटक की स्थापना में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रमुख भूमिका थी, जिन्होंने इसके स्थापना सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।आचार्य जे.बी. कृपलानी ने इसका उद्घाटन किया था और इसे महात्मा गांधी का आशीर्वाद प्राप्त था।उद्देश्य: इसका गठन गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित एक लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन के रूप में किया गया था, ताकि श्रमिकों के अधिकारों, न्याय और सामाजिक सम्मान की रक्षा की जा सके।विचारधारा: इंटक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हुआ है। इसका उद्देश्य शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से मजदूरों की स्थिति में सुधार लाना था।: वर्तमान में यह भारत के सबसे बड़े मजदूर संगठनों में से एक है, जो करोड़ों श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करता है।आज (3 मई 2026) इंटक अपना 79वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर श्रमिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमे प्रमुख रूप से एसईसीएल कोरबा एरिया में गोपाल नारायण सिंह और उनके टीम शामिल थे।कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर किशोर सिन्हा , संदीप रॉय , संदीप चौधरी , भागवत सिंह, सुब्रत कुमार दाश, मनोज कटालिया, श्री माजीद, राजू लाल सोनी, भोजराम , डी शेखर , नवीन सिंह , सुनीत शुक्ला , जीतू, शैलेश मसीह , कृष्णा , रामफल साहू, मनोज शर्मा , प्रवीण सोनी, श्री निशार अंसारी , शैलेश महापात्रा , अशोक झा, गंगाधर यादव , हरीश गवेल , सुरेश निर्मलकर, अनिकेत, युगल किशोर सोनी और महिला सदस्य में श्रीमती अनुराधा चौबे , श्रीमती पूर्णिमा , श्रीमती सपना बासु , श्रीमती लक्ष्मी उपस्थित रहे।रिटायर कर्मचारी जेपीएन सिंह, रिचर्ड लोगन , एन. के. दुबे , दिनेश कुमार राठौर , रंजित बघेल, नौशाद खान, श्रीमती सीमा सिंह , सुभाष गाडिया, श्रीमती भारती गाडिया, श्रीमती कुमुदनी दास, राजेंद्र राठौर, $फलेंद्र साहू , संजय दास , सोनसाय, प्रभुनाथ पांडे इन सभी का स्वागत और सन्मान गोपाल नारायण सिंह के द्वारा किया गया जो की किसी भी खनन यूनियन संगठन के द्वारा किया गया एक नई पहल है।
What's Hot
Saturday, June 13
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

