Author: newsindialive36@gmail.com

जगदलपुर.  जगदलपुर देश में गांजा तस्करी के गढ़ के तौर पर पहचान बना चुके ओडिशा से एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. मलकानगिरी के चित्रकोंडा के घने जंगलों में पुलिस ने ‘चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश किया है. कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में हुई इस सर्जिकल कार्रवाई में 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यह कोई साधारण तस्करी नहीं, बल्कि जंगल के भीतर सेटअप की गई हाईटेक मोबाइल यूनिट थी, जहां गांजे को प्रोसेस कर इंटरनेशनल मार्केट के लिए हशीश…

Read More

कोरबा, 03 मई । कोरबा के ख्याति प्राप्त चाइल्ड केयर सेंटर, डॉक्टर हरिश नायक के हॉस्पिटल में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके साथ ही आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, क्योंकि यहां बच्चों को लाइफ सपोर्ट के रूप में ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़े एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। खास बात यह…

Read More

कोरबा !  कोरबा के आम जनता को महानगरों जैसी सुविधा देने, पुराना शहर के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पावर हाउस को नई साज सज्जा व सुविधाओं के साथ मॉल रोड बनाने के योजना में क्षेत्र के व्यापारियों को नगर निगम के साथ आना चाहिए। नगर निगम कोरबा की योजना है कि नहर पुल से ओवर ब्रिज तक पावर हाउस रोड को माल रोड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा जिसमे सड़क पर डिवाइडर हटाकर सुंदर पेवर ब्लाक , फाउंटेन, पेड़ पौधे लगाकर सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस रोड पर कार और बाइक नहीं चलेंगे, सभी गाड़ियों मल्टीलेवल…

Read More

रायपुर । सुशासन तिहार के दौरान जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में एक ऐसा आत्मीय और भावुक क्षण सामने आया, जिसने वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के मन को गहराई से छू लिया और पूरे वातावरण को संवेदनाओं से भर दिया। यह दृश्य  उस मानवीय स्पर्श का जीवंत उदाहरण बन गया, जहां शासन और संवेदना एक साथ दिखाई देते हैं। सुशासन तिहार के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नजर 4 वर्षीय नन्हीं बच्ची मानविका चौहान पर पड़ी, वे  सहज भाव से उसके पास पहुंच गए। उनके इस स्वाभाविक और अनायास कदम ने पूरे माहौल को एक अलग ही अपनत्व…

Read More

रायपुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के दौरान रविवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक गांव की एक छोटी-सी किराना दुकान पर पहुंच गए। यह दुकान ‘लखपति दीदी’ सुमिला कोरवा द्वारा संचालित है, जिन्होंने अपनी मेहनत और संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर गांव में उतरते ही वे सीधे हेलीपैड के पास स्थित सुमिला की दुकान पर पहुंचे। मुख्यमंत्री को सामने देखकर सुमिला कोरवा भावुक हो उठीं और उन्होंने परंपरागत अंदाज में लौंग-इलायची खिलाकर उनका स्वागत किया।…

Read More

कोरबा। रेत चोरी के लिए कुख्यात कोरबा जिले में अचानक ऐसे मामलों में अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। हसदेव, अहिरन, तान और सोन नदी से रोजाना बड़ी मात्रा में होने वाली रेत चोरी करने वाला वर्ग मजबूरी में शांत हुआ है या उस पर सख्ती हुई है। सुशासन अभियान केदार में यह अपने आप में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कोरबा शहर के मुख्य मार्ग से होकर चोरी की रेत के साथ सुबह से रात तक दौडऩे वाले ट्रैक्टर और हाईवा नजर नहीं आ रहे हैं। बालको नगर और दूसरे इलाकों में भी इस मामले में कमी आने…

Read More

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार के एक सदस्यीय आयोग ने शनिवार को रिपोर्ट में बताया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 70 लाख किलोग्राम से ज्यादा घी बिना अनिवार्य गुणवत्ता जांच के खरीदा। यह घी का प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू बनाने में इस्तेमाल हुआ। रिपोर्ट में कहा गया कि यह प्रशासन की बड़ी विफलता थी, जिसके कारण आपूर्तिकर्ता को मिलावटी घी देने का मौका मिला। अधिकारियों ने सुरक्षा जांच को नजरअंदाज किया और प्रयोगशाला की रिपोर्ट को दबा दिया, जिनमें वनस्पति वसा (वेजिटेबल फैट) की मौजूदगी पाई गई थी। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश…

Read More

बाड़मेर, 0३ मई । राजस्थान के बाड़मेर स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पानी पीने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने पेट में दर्द और घबराहट की शिकायत की। उन्हें खुजली होने लगी और शरीर पर जगह-जगह लाल निशान बनने लगे। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बीमार पड़े सभी बच्चों को पहले अस्पताला लाया गया। वहां से उन्हें बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। स्कूल में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगडऩे की सूचना…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ी में तैयार की गई फिल्म मोला लव होगे, के निर्देशक अनुमोद राज्वैद्य ने कहा है कि प्रादेशिक भाषा की फिल्मों की अच्छी मांग बनी हुई है और इन्हें काफी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। इसलिए हमने कई चीजों को ध्यान में रखकर एक फिल्म तैयार की है। जल्द ही प्रदेश के सिनेमा घरों में इसे प्रदर्शित किया जाना है। रविवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत करते हुए अनुमोद ने कहा कि बेहतर कलाकार के जरिए फिल्म तैयार की गई। स्क्रिप्ट से लेकर गीत संगीत का विशेष ध्यान रखा गया है। स्थानीय माहौल को फिल्में जगह दी गई…

Read More