What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। वनमण्डल कटघोरा के जटगा रेंज अंतर्गत स्थित मेढ़उड पहाड़ पर मौजूद 44 हाथियों में से 11 हाथी नीचे उतरकर कलमहीडांड पहुंच गये , जबकि 33 हाथी अभी भी पहाड़ पर विचरण कर रहे है। 11 हाथियों के नीचे उतरने और कलमहीडांड पहुंचने की सूचना मिलने पर वन विभाग अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और हाथियों की निगरानी में जुट गये है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ से नीचे उतरे हाथियों ने तत्काल कोर्ई नुकसान नहीं पहुंचाया है, फिर भी विभाग अपनी ओर से सतर्कता बरत रहा है। कलमहिडांड व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर…
तेहरान। समंदर में अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ी लुकाछिपी का खेल चल रहा है। एक ताजा रिपोर्ट ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। मॉनिटरिंग फर्म टैंकरट्रैकर्सडॉटकॉम ने दावा किया है कि ईरान का एक बहुत बड़ा तेल का जहाज अमेरिकी नौसेना की सख्त नाकेबंदी को चकमा देकर बाहर निकल गया है। यह जहाज अब एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहुंच गया है। इस घटना से अमेरिका की पहरेदारी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि समंदर में दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। दरअसल, अमेरिका ने ईरान को…
नईदिल्ली 0३ मई । देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाडिय़ां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3.47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग लगने की बाद उसमें कई लोग फंस गए जिनका रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार,…
जांजगीर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री श्याम ग्रुप, बनारी में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के कामगारों को प्रबंधन की ओर से गमछा, मिष्ठान्न और शरबत का वितरित कर उनके श्रम और समर्पण का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया और डायरेक्टर श्री अभिनव सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि बदलते दौर में कामगार केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि विकास की असली धुरी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है,…
जांजगीर चांपा। जांजगीर सेशन कोर्ट ने ग्राम नन्द्रियरा में टांगी से बार कर हत्या करने के एक पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए तीन आजीवन सजा सुनाई है। सेशन न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने इस मामले में सभी पक्षों की सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुनाया। अभियोजन के अनुसार यह घटना 10 नवंबर 2023 को ग्राम नरियरा के वार्ड क्रमांक 5 में हुई थी। थाना मुलमुला के सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार को सूचना मिली कि गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने धर्मलाल राठौर…
जांजगीर नैला। शहर के व्यापारियों और आम जनता को रोजमर्रा के लेनदेन में हो रही चिल्हर की बड़ी समस्या से राहत दिलाने के लिए एक विशेष पहल की गई। शनिवार को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जांजगीर-नैला इकाई के विशेष प्रयास और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से मुख्य शाखा परिसर में विशाल सिक्का एवं नोट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाजार में मुद्रा की तरलता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 3 लाख मूल्य के 10 रुपए के सिक्के वितरित किए गए। साथ ही, छोटे नोटों की कमी को देखते हुए 30 हजार रुपए मूल्य के…
सीताराम नायक जांजगीर चांपा। जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में मजदूरों की स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है मजदूरों के नाम से बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राजनेता अब उन संस्थाओं के गुलाम होते जा रहे हैं जिन संस्थाओं द्वारा मजदूरों का शोषण लगातार हो रहा है। उन्हें हक दिलाने के नाम पर तमाम नेता अपनी जेब भरने से गुरेज नहीं करते। यही कारण है कि सत्ता से डरे बगैर उद्योग प्रबंधनों द्वारा मजदूरों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। मजदूर वर्ग हर जगह शोषण के शिकार हो रहे हैं जहां उन्हें काम के बदले…
जांजगीर-चांपा। राहौद पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल पर रिश्वत मांगने का गंभीर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ्रस्ढ्ढ को लाइन अटैच कर दिया है तथा विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहौद पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने एक मामले में आरोपी सुप्रीम कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसी प्रकरण में अर्नेश कुमार केस का लाभ दिलाने एवं चालान प्रस्तुत करने के एवज में रामप्रसाद बघेल द्वारा कथित रूप से ?40,000 रुपये तथा…
कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन काशीनगर स्थित सोनी परिवार के निवास पहुंचे और हाल ही में हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में दिवंगत हुए सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय हैं की चार दिन पूर्व कोरबा-चांपा सडक़ मार्ग पर हुए भीषण सडक़ दुर्घटना में सोनी परिवार के तीन सदस्यों का असामयिक निधन हो गया था, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया…
कटघोरा। डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह हर्षोल्लास और भावनाओं के मधुर संगम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तिलक समारोह से हुआ, जिसने आयोजन को भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रदान की।इंडो-वेस्टर्न थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में जहाँ उत्साह और उल्लास छाया रहा, वहीं विदाई की हल्की सी भावुकता भी हर चेहरे पर झलकती रही।इस अवसर पर अकरम अली को ‘मिस्टर फेयरवेल’ तथा पूजा…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
