जांजगीर नैला। शहर के व्यापारियों और आम जनता को रोजमर्रा के लेनदेन में हो रही चिल्हर की बड़ी समस्या से राहत दिलाने के लिए एक विशेष पहल की गई। शनिवार को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जांजगीर-नैला इकाई के विशेष प्रयास और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से मुख्य शाखा परिसर में विशाल सिक्का एवं नोट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाजार में मुद्रा की तरलता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 3 लाख मूल्य के 10 रुपए के सिक्के वितरित किए गए। साथ ही, छोटे नोटों की कमी को देखते हुए 30 हजार रुपए मूल्य के 10 रुपए 20 रुपए और 50 के नए नोट भी व्यापारियों को उपलब्ध कराए गए।
बैंक प्रबंधन द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए वितरण की सीमा तय की गई थी। करेंट अकाउंट धारक: 5 हज़ार के 10 रुपए के सिक्के। सेविंग अकाउंट धारक को 25 हजार मूल्य के 10 के सिक्के।अन्य (गैर-खाताधारक) 2,500 तक की चिल्हर।
इस सफल आयोजन में शाखा प्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना सिंह और उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव सुनील शर्मा एवं सह सचिव गजानंद अग्रवाल,नीरज शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही चैंबर सदस्य विजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, निखिल बजाज
कमल गुरनानी, सतीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रवि निर्मलकर,मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्यगण और पदाधिकारी सक्रिय रहे।
इस शिविर का लाभ लेने के लिए कपड़ा व्यापारी, किराना व्यवसायी, मेडिकल एजेंसी संचालक, सब्जी व्यापारी, चाट-ठेला संचालक और फुटकर व्यापारियों सहित सभी छोटे-बड़े व्यवसायी पहुंचे। व्यापारियों ने मुक्त कंठ से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और स्क्चढ्ढ मैनेजर श्रीमती ज्योत्सना सिंह व उनकी टीम की प्रशंसा की। व्यापारियों का कहना है कि चिल्हर की उपलब्धता से ग्राहकों के साथ लेनदेन में अब काफी सुगमता होगी। चैंबर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु चैंबर भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगा।
पंचकुण्डीय श्री लक्ष्मी- नारायण महायज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त
जांजगीर चांपा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम हीरागढ़ (टुरी) में आयोजित पंचकुंडी श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ में सम्मिलित हुए। यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर आचार्य अंकित रामानुजाचार्य जी महाराज, उनके सहयोगियों एवं ग्राम वासियों ने हरि नाम संकीर्तन करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज का स्वागत किया। यज्ञ स्थल पर पहुंच कर उन्होंने परिक्रमा की तथा श्री यंत्र का महा अभिषेक आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित श्रोता समूह को संबोधित करते हुए कहा कि- इस यज्ञ के संपन्न कराने वाले आचार्य जी इसी गांव में जन्म लेकर पले -बढ़े हैं, यहीं उनकी स्कूली शिक्षा पूर्ण हुई है, बाद में अयोध्या पहुंचकर दीक्षित होकर अपने ही जन्मभूमि में विगत तीन वर्षों से श्री लक्ष्मी -नारायण महायज्ञ को संपन्न करा रहे हैं। शास्त्रों में कहा भी गया है की *जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढक़र है, ये अपनी मातृ भूमि का कर्ज चुकाने का कार्य कर रहे हैं। यह हम सभी का तथा इस ग्राम के निवासियों का सौभाग्य है कि यहां इतना बड़ा आध्यात्मिक आयोजन हुआ है, ये चाहते तो इस यज्ञ का आयोजन किसी बड़े शहर या स्थान पर कर सकते थे किंतु इन्होंने इसी गांव को चुना यह सराहनीय है। आप सभी पर भगवान श्री लक्ष्मी -नारायण जी की कृपा बनी रहे,सभी सानंद, निरोगी और सुखी रहें ऐसी कामनाएं भगवान से करता हूं। इस अवसर पर विशेष रूप से कमलेश सिंह, बुधराम कश्यप, नवागढ़ के तहसीलदार, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, प्रणय सिंह सहित अनेक प्रतिष्ठित नगरीक गण उपस्थित थे।
5 दिन से बुजुर्ग लापता, सूचना थाने में दी गई
जांजगीर। शहर के पेंड्री रोड स्थित नहर पार इलाके से बुजुर्ग पिछले पांच दिनों से लापता हैं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि नहर पार निवासी कमल सिंह 29 अप्रैल की दोपहर को अचानक घर से बिना बताए कहीं निकल गए। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। स्टेशन से लेकर मंदिरों तक की खाक छान ली है। बुजुर्ग की तलाश में परिजन जांजगीर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड खंगाला जा चुका है।
Wednesday, May 20
चिल्हर की किल्लत से मिली राहत ,छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं एसबीआई ने किया सिक्का और नोट वितरण
Next Article टांगी से हत्या: 3 आरोपियों को कारावास की सजा आजीवन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

