
रायपुर,छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है।आज तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर,भिलाई, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसियां भर्ती घोटाले से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आर्थिक अनियमितताओं के पहलुओं की जांच कर रही हैं।
आप को बता दें ED की टीम ने आज सुबह से रायपुर दुर्ग और राजनांदगांव में दबिश दी है। पहले टीम ने भिलाई के सेक्टर-10 स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव के घर पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि जेके ध्रुव के निवास पर जांच अधिकारियों की टीम एक गाड़ी में पहुंची है।
जिसके बाद राजधानी रायपुर में टीम ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर पर रेड मारी है।बताया जा रहा है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक पर जांच अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है और घर पर रखें दस्तावेजों की जांच कर रही है। ED की टीम सुबह करीब 6 बजे के आसपास पहुंची हुई थी और तब से उनके निवास पर जांच जारी है। फिलहाल सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि जेके ध्रुव पीएससी के पूर्व सचिव रह चुके हैं और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी है।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाला मामला था,जिसमें उनकी भी भूमिका सामने आई थी,जो कि कई आईएएस अधिकारी बच्चों की और राजनेताओं की बच्चों की पीएससी में चयन किया गया था और उसको लेकर के टीम लगातार दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि पहले भी उनके घर टीम दस्तक दे चुकी है और आज भी लगातार जांच जारी है। अब देखने वाली बात होगी जांच में सामने निकलकर क्या आता है,

