
नई दिल्ली,RBI द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए गोल्ड रिजर्व से सोना बेचने की खबर को लेकर केंद्रीय बैंक ने स्पष्टीकरण जारी किया है और इस तरह की खबरों और रिपोर्टों को सिरे से खारिज किया है.
आरबीआई ने Bloomberg की सोना बेचने वाली रिपोर्ट का खंडन किया है लेकिन कुछ सवाल अभी भी हैं.
आरबीआई कह रही है कि उसके पास 880.52 टन सोना है और ये कम नहीं हुआ है.
बहुत अच्छी बात है.
लेकिन Bloomberg ने 22 मई से पहले के दो सप्ताह में बेचे जाने की बात कही है.
आरबीआई में 880.52 टन का स्टॉक 24 अप्रेल तक का है.
31 मई को कितना है ये भी बताइये.

