नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में करीब 40 दिनों तक चले अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में भले ही ईरान पर करारी मार पड़ी हो, लेकिन अमेरिका को भी कम नुकसान नहीं उठाना पड़ा है।हाल में आई नई रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने आठ पड़ोसी देशों में स्थित 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और वे ऑपरेशनल स्थिति से बाहर हो चुके हैं। अमेरिकी की इस स्थिति पर ईरान के सुप्रीम लीडर ने भी चुटकी लेते हुए वाशिंगटन को कागजी शेर की उपाधि दे डाली। सीएनएन के अनुसार, जांच रिपोर्ट उपग्रह तस्वीरों और अमेरिका समेत खाड़ी अरब देशों के अधिकारियों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी हमलों में मुख्य रूप से उन्नत राडार ठिकानों, कम्युनिकेशन के ढांचों और विमानों को निशाना बनाया गया है। इन सिस्टम को बदलना या उनकी मरम्मत काफी महंगी साबित हो सकती है। पेंटागन के कंट्रोलर जूल्स जे हर्स्ट तृतीय ने पिछले दिनों संसद में बताया कि ईरान के साथ टकराव में अब तक अमेरिका के 25 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं। हालांकि, ईरान का दावा है कि यह आंकड़ा 100 अरब डॉलर से कम नहीं है।
Wednesday, May 20
पश्चिम एशिया में महाविनाश: 8 देशों में फैले 16 अमेरिकी सैन्य बेस तबाह, ईरान ने पहुंचाया भारी नुकसान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

