बाड़मेर, 0३ मई ।
राजस्थान के बाड़मेर स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पानी पीने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने पेट में दर्द और घबराहट की शिकायत की। उन्हें खुजली होने लगी और शरीर पर जगह-जगह लाल निशान बनने लगे। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बीमार पड़े सभी बच्चों को पहले अस्पताला लाया गया। वहां से उन्हें बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। स्कूल में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगडऩे की सूचना मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में बच्चों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। राजकीय विद्यालय में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पानी पीने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) ने संज्ञान लिया है। अस्पताल पहुंचे एडीएम ने कहा कि स्कूल में बच्चों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी है, इसकी पूरी गहराई से जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी की गुणवत्ता और इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी।
Wednesday, May 20
राजस्थान के सरकारी स्कूल में पानी पीने से 1३ बच्चों की तबीयत बिगड़ी, त्वचा पर दिखे लाल निशान
Previous Articleअनुमोद ने कहा, फिल्म से स्वस्थ मनोरंजन देने की कोशिश
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

