नूंह 5 मई। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह दस बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मरने वाले पांचों पुलिसकर्मी बताए गए हैं, जो उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे। एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्षतिग्रस्त वाहन में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
What's Hot
Saturday, June 13
केएमपी एक्सप्रेस-वे पर भीषण सडक़ हादसा यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौके पर ही मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

