पिथौरागढ़, 0५ मई ।
विकासखंड मूना कोट के बसौड़ में मेहंदी कार्यक्रम में जा रही एक कमांडर जीप डीआई यूए 05-5382 सडक़ से पलट कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मध्य रात्रि के बाद लगभग 1 बजे आसपास हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तीन घायलों को उन्होंने सडक़ तक पहुंचाया। सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ के जवानों ने रात को स्ट्रेचर से कड़ी मशक्कत के बाद शव को सडक़ तक पहुंचाया। दुर्घटना में लक्की भंडारी पुत्र चंचल भंडारी की मौत हो गई। जगदीश बिष्ट पुत्र चंचल बिष्ट निवासी बसोड़, सचिन चंद पुत्र मोहन चंद्र निवासी मूनाकोट और मोहन बिष्ट पुत्र रमेश बिष्ट निवासी बसोड़ घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Wednesday, May 20
मेहंदी कार्यक्रम जा रही कमांडर जीप खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

