अररिया, 0५ मई ।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी के जवानों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। 41 वर्षीय चीनी नागरिक झोउ हुआन चीन के हुनान प्रांत का निवासी बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल के विराटनगर से स्कूटी से आईसीपी होते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था।
एसएसबी के मुताबिक, वह बिना किसी वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश कर रहा था, जिसके चलते उसे तुरंत डिटेन कर लिया गया। एसएसबी के अनुसार, संदिग्ध को आईसीपी जोगबनी पर तैनात ड्यूटी पार्टी ने हिरासत में लिया।
आव्रजन अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ में यह पुष्टि हुई कि वह बिना वैध वीजा के नेपाल के रास्ते नेपाली नम्बर की स्कूटी से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहा था कि गेट पर तैनात एसएसबी के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना, को सौंप दिया गया है। सीमा क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता मानी जा रही है। इस संबंध में एलपीआई प्रबंधक रत्नाकर यादव ने बताया कि नेपाली नम्बर की स्कूटी से प्रवेश करने के प्रयास के बीच चीनी नागरिक पकड़ा गया है। फिलहाल गिरफ्तार चीनी नागरिक से संबंधित सभी एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई है।
Wednesday, May 20
नेपाली नंबर की स्कूटी से भारत में घुसा, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
Next Article छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी होगी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

