हाजीपुर। वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के समीप देर शाम बदमाशों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। जब तक लोग जुटते, अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। घायल अवस्था में महिला को परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हेला बाजार निवासी स्वर्गीय सकलदीप पासवान की पत्नी हेमंती देवी (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन शुरू किया गया। स्नस्रु टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की पहचान उसी मोहल्ले के निवासी इंदल पासवान के रूप में हुई है। घटना से पूर्व मृतका और अभियुक्त साथ में आते-जाते देखे गए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णत: सामान्य है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Wednesday, May 20
बिहार के हाजीपुर में प्रेमी ने बीच सडक़ पर महिला की गला रेतकर की हत्या
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

