कोलकाता, 0३ मई ।
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा, हाल की घटनाएं टीएमसी अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कर रही है। दिलीप घोष ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, टीएमसी के जीतने की कोई संभावना नहीं है। वे यह सब अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया, इस क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को वोट देने से रोका जाता रहा है और डराया-धमकाया जाता रहा है।
उन्होंने दावा किया, पहले चुनाव के समय लोगों के मतदाता पहचान पत्र तक छीन लिए जाते थे। अब लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है व धमकी दी जा रही है। दिलीप घोष का यह बयान ऐसे समय आया है, जब निर्वाचन आयोग (ईसी) ने फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है।
Wednesday, May 20
पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी के जीतने का सवाल ही नहीं, अब खुलकर सामने आ रहे लोग : दिलीप घोष
Previous Articleगर्मी में पानी नहीं, बस स्टैंड का वाटर एटीएम बना नमूना
Next Article कमर्शियल सिलेंडर में आग महंगी हुई खानपान सामग्री
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

