कोरबा। सिर्फ रू 1 में ठंडा पानी देने वाली योजना के अंतर्गत पिछले वर्षों में नगर पालिक निगम के द्वारा यहां के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बस स्टैंड में स्थापित किया गया वाटर एटीएम इस मौसम में ड्राई है। लोगों को यहां से पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
स्थानीय व्यवसाईयों और यात्रियों ने बताया कि कई दिनों से वाटर एटीएम पानी नहीं दे रहा है। अपनी जरूरत के लिए लोग इस वाटर एटीएम तक पहुंचते हैं और पानी की आस में टोटी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें पता चलता है कि इसमें पानी नहीं है। नगर निगम के द्वारा पिछले वर्षों में लाखों रुपए ऐसे कई वाटर एटीएम की स्थापना के लिए खर्च किए गए थे। औपचारिक रूप से कुछ दिनों तक इनका संचालन हुआ और फिर तकनीकी खराबी के बाद यह बंद हो गए। लोगों का कहना है कि कम से कम गर्मी के मौसम में आम जनता को सुविधा देने की इरादे से इनका सुधार कर लिया जाना चाहिए। ऐसा होने से सहूलियत मिलेगी और योजना को सार्थक किया जा सकेगा।
What's Hot
Saturday, June 13
गर्मी में पानी नहीं, बस स्टैंड का वाटर एटीएम बना नमूना
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

