Author: newsindialive36@gmail.com

मनेन्द्रगढ़। केल्हारी विकासखंड के ग्राम बिहुली में एक दर्दनाक घटना उस वक्त सामने आई जब 38 वर्षीय युवक तिग्गा पर सुबह-सुबह भालू ने हमला कर दिया। रोज़मर्रा की तरह घर के पास जंगल किनारे गया युवक अचानक जंगली जानवर के हमले का शिकार हो गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किये घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तुरंत मनेन्द्रगढ़ के 220 बिस्तर सिविल अस्पताल रेफर…

Read More

एमसीबी। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में आयोजित सात दिवसीय ‘समर स्पार्क’ समर कैंप का रंगारंग और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से जीवंत बना रहा। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था जिसमें विद्यालय पूरी तरह सफल नजर आया। हर दिन की शुरुआत प्रार्थना, योग और डांस-जुम्बा जैसी ऊर्जावान गतिविधियों से हुई जिसने बच्चों में सकारात्मकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई। कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट, पॉटरी मेकिंग, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स,…

Read More

मनेन्द्रगढ़। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी चौक पर महिला कांग्रेस के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लिये कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग उठाई और आम…

Read More

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। कुसमुंडा छठ घाट के पास, वार्ड क्रमांक 20 नेहरू नगर नगर पालिका बाकी मोगरा क्षेत्र में एक विशाल सेमहर का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे आसपास के तीन मकानों को गंभीर क्षति पहुंची।स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे तेज आंधी और तूफान के दौरान हुई। अचानक पेड़ गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैपेड़ गिरने से जिन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनमें:जोहन…

Read More

कोरबा । प्रभारी सचिव श्री रोहित यादव ने आज विकासखंड कटघोरा अंतर्गत छुरी कला स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की प्रगति तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, पढ़ाई के वातावरण एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा करते हुए उनके अनुभव, शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना।प्रभारी सचिव ने विद्यालय के केमिस्ट्री लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध उपकरणों एवं…

Read More

कोरबा । खरीफ सीज़न को सुदृढ़ बनाने एवं किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में अग्रसर करने तथा कृषि एवं संवर्गीय योजनाओं एवं नीतियों के बारे कृषकों को जागरूक करने हेतु 05 मई से शासन के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ पूर्व 2026 का आगाज़ 05 मई से शुरू हो गया है। उक्त अभियान के क्रियान्वयन हेतु कृषि रथ को जिला पंचायत कोरबा के प्रांगण से श्रीमती सुषमा कमला अनंत सभापति, कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत कोरबा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र पाल सिंह कंवर उप संचालक कृषि, डॉ. सच्चिदानंद मिश्रा उप…

Read More

इरफ के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए प्रभारी सचिव यादव, ग्रामीणों से संवाद कर समस्या जानी कोरबा । जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव आज पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत इरफ में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के साथ सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्टॉलों में पहुँचने वाले प्रत्येक ग्रामीण को योजनाओं की विस्तृत…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में है. हाल ही में वो मुंबई में द डेविल वेयर्स प्रादा 2 की स्क्रीनिंग में नजर आई थीं, जिसमें उनके ग्लैमरस और एलिगेंट लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. इसी बीच कियारा ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. तो आइए उनके लुक पर एक नजर डालते है. कियारा का रेड बॉडी-हगिंग गाउन बहुत एलिगेंट है, जिसका हाई नेक डिजाइन उन्हें ग्लैमरस बना रहा है. ये ड्रेस उनकी फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही…

Read More

धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म लग जा गले लंबे समय से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य लालवानी, यह तीनों कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फैंस जहां इस रिवेंज एक्शन ड्रामा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं ताजा अपडेट है कि इसकी शूटिंग को आगे खिसकाने का फैसला लिया गया है। इसके पीछे का कारण लक्ष्य के लुक में बदलाव को बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्य के लुक में बदलाव की वजह से लग जा गले की शूटिंग अक्टूबर तक बढ़ाई गई है।…

Read More

शिवरीनारायण। नगर के थाना रोड स्थित केशरवानी कल्याण भवन में कटकवार परिवार के आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का सोमवार शाम कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और सिर पर कलश धारण कर मुख्य मार्गों से गाजे-बाजे के साथ मेला मैदान स्थित गंगा महाआरती घाट पहुंचीं।महानदी तट पर मां चित्रोत्पला गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरकर यात्रा वापस कथा स्थल पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा के…

Read More