What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नईदिल्ली, 0६ मई । भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी उन टिप्पणियों को लेकर घेरा, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम के खिलाफ आरोप लगाए हैं। भाजपा ने उनके आरोपों को पाखंड बताया और दावा किया कि बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए पूरी तरह बिखर गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में किए गए वीडियो में आरोप लगाया कि राहुल गांधी हार के बाद ही चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जहां उनकी पार्टी जीतती है, वहां परिणाम स्वीकार कर लेते हैं। पूनावाला ने कांग्रेस नेता…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के एलान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने उनके इस रुख को तानाशाही करार देते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ और संवैधानिक ईशनिंदा बताया है। ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को लेकर आरोप लगाया कि मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली हुई और करीब 100 सीटों पर जनादेश को प्रभावित किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि उन्हें जनमत से नहीं, बल्कि साजिश के तहत हराया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया…
कोलकाता, 0६ मई । बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भडक़ी हिंसा में मंगलवार को भाजपा के दो और तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। न्यू टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई।बताया गया कि भाजपा के विजय जुलूस के दौरान बहस के बाद उस पर हमला हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया और सडक़ जाम…
नई दिल्ली 6 मई । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कणगम (टीवीके) ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है और टीवीके को 10 सीटें कम मिली हैं, लिहाजा पार्टी ने सदन में बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल से दो हफ्ते का समय देने की मांग की है। राज्यपाल से आमंत्रण मिलने के बाद विजय गुरुवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री…
कोरबा। शहर के शांत, सहज, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विजय लाम्बा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। विजय लाम्बा, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक सुरेंद्र लाम्बा के छोटे भाई थे। उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। कोरबा अंचल में उन्हें मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विजय लाम्बा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे स्थानीय…
नई दिल्ली। गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साई द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने 2001 के दुष्कर्म मामले में अपनी आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने की मांग की थी। सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ साई की अपील हाई कोर्ट में लंबित है। सोमवार को पारित एक आदेश में न्यायमूर्ति इलेश वोरा और आरटी वच्छानी की खंडपीठ ने साई की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए हमारे लिए प्रथम दृष्टया इस निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है कि आवेदक-दोषी को (अपीलीय…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के भीतर कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को चिन्हित कर उन मामलों की नियमित…
जालंधर/अमृतसर। मंगलवार रात को तीन घंटे अंतराल में जालंधर व अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार धमाके हुए। जालंधर में मंगलवार रात करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ, जिससे कैंपस की दीवारें तक हिल गईं। धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ चल रही है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास धमाका अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खासा…
कोलकाता। बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में मंगलवार को भाजपा के दो और तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। न्यू टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई। बताया गया कि भाजपा के विजय जुलूस के दौरान बहस के बाद उस पर हमला हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया और सड़क जाम किया। हालात काबू में करने…
रायपुर 6 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अपोलो मेडिकल स्टोर के पास स्थित एक घर में पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। विवाद और वारदात प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेन्द्र वर्मा का अपने ससुराल वालों के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात यह बहस इतनी बढ़ गई कि जितेन्द्र ने अपना आपा खो दिया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
