What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ज्वेलर विनीत जैन का मैनेजर दुकान बंद करने के बाद तिल्दाडीह से खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान 2 से 3 अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 255000 करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 5.0 (Emergency Credit Line Guarantee Scheme) को मंजूरी दे दी है। इसमें 5000 करोड़ रुपये एंयरलाइंस के लिए हैं। इस योजना का उद्देश्य 2.55 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त लोन प्रवाह को संभव बनाना और व्यवसायों को अल्पकालिक तरलता संबंधी चुनौतियों से निपटने में सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम का मकसद, पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए, योग्य कर्जदारों को किसी भी छोटी अवधि की लिक्विडिटी की कमी से निपटने में मदद करने के लिए दी गई अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा के…
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E108 के लैंड होने के तुरंत बाद विमान के अंदर अचानक धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ ही पलों में धुआं पूरे कैबिन में फैल गया और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को बिगड़ता देख विमान में मौजूद एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग और धुएं पर काबू पाया,…
कोरबा , छत्तीसगढ़ 5 मई : सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत भारी वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर 119 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। समझाइश के बाद भी लापरवाही पड़ी भारी पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में ही ट्रांसपोर्टरों और वाहन स्वामियों की बैठक लेकर उन्हें नियमों की जानकारी दी गई थी। इस बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि रात्रि में दुर्घटनाओं को रोकने के…
कोरबा 5 मई । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत का उत्साह ऊर्जाधानी कोरबा में देखते ही बन रहा है। इस शानदार सफलता की खुशी में भाजपा जिला इकाई द्वारा चार मई को टीपी नगर चौक पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आम नागरिकों का मुंह मीठा कराया और पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी वितरित कर अपनी खुशी…
कोरबा। जिले में मंगलवार शाम 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक अप्रत्याशित करवट ले ली। तेज आंधी/तूफान और मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। अनेक इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है। आंधी औऱ बारिश शुरू होते ही बाजारों और मुख्य मार्गों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कई दोपहिया वाहन चालक बारिश और तेज हवा के बीच फंस गए। शहर के निचले इलाकों सहित रविशंकर नगर, बुधवारी,…
नईदिल्ली 0५ मई । पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने, 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा…
रायपुर, 0५ मई । छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें अभी लागू नहीं हो पाई हैं, लेकिन जून महीने से आम उपभोक्ताओं को बिजली का झटका लग सकता है। राज्य पावर कंपनी द्वारा पेश किए गए 6,300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम घाटे की याचिका ने बिजली नियामक आयोग को परेशान कर रखा है। फरवरी में हुई जनसुनवाई के बाद से पिछले ढाई महीनों से आयोग इस घाटे की भरपाई और उपभोक्ताओं पर पडऩे वाले बोझ के बीच संतुलन बनाने के लिए मंथन कर रहा है। पावर कंपनी ने नए वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए जो लेखा-जोखा पेश किया है, उसमें…
अररिया, 0५ मई । भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी के जवानों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। 41 वर्षीय चीनी नागरिक झोउ हुआन चीन के हुनान प्रांत का निवासी बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल के विराटनगर से स्कूटी से आईसीपी होते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। एसएसबी के मुताबिक, वह बिना किसी वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश कर रहा था, जिसके चलते उसे तुरंत डिटेन कर लिया गया। एसएसबी के…
पिथौरागढ़, 0५ मई । विकासखंड मूना कोट के बसौड़ में मेहंदी कार्यक्रम में जा रही एक कमांडर जीप डीआई यूए 05-5382 सडक़ से पलट कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मध्य रात्रि के बाद लगभग 1 बजे आसपास हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तीन घायलों को उन्होंने सडक़ तक पहुंचाया। सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने रात को स्ट्रेचर…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
