Author: newsindialive36@gmail.com

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के द्वारा 3 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में सोमवार 4 मई को कचहरी चौक में कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी की गई। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने इसे मोदी सरकार की पूरे देश में चल रही विकास की लहर की जीत बताया। उन्होंने कहा मोदी सरकार पर जनता के विश्वास है कि जीत है। जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, बंगाल में ममता बनर्जी के तानाशाह शासन का अंत हुआ…

Read More

जांजगीर चांपा। शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जांजगीर चांपा विधायक द्वारा आयोजित एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन चंद घंटों में अफसरों के आश्वासन पश्चात खत्म हो गया। खास बात यह है कि विधायक और समर्थकों के साथ पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस बल ने कलेक्टोरेट परिसर तक पहुंचने ही नहीं दिया। ऐसे में वे मुख्य गेट के सामने महात्मा गांधी की फोटो रखकर आंदोलन में बैठ गए। शासन-प्रशासन द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को अनदेखी के विरोध में सोमवार 4 मई को जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने अपने समर्थकों के साथ…

Read More

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के जीत को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि यह पिछले अनेक वर्षों से चल रहे बंगाल के जंगलराज, कुशासन एवं ममता बनर्जी के अहंकार की हार है। पूर्व विधायक चंदेल ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। इस जनादेश ने इस बात को साबित किया है कि इन तीनों राज्यो की जनता विकास के साथ जाना चाहती है। पूर्व नेता…

Read More

कोरबा। गर्मी के इस दौर में भी नगर निगम कोरबा क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता का मसला सामान्य है। 67 वार्डों में नगर पालिक निगम और पब्लिक सेक्टर की व्यवस्था से लाखों लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। 8 ऐसे इलाके हैं जहां लोगों की जररूत को पूरा करने के लिए टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें भी वजह यह है कि या तो अंतिम छोर के क्षेत्र हैं या जबरिया काफी ऊंचाई तक बसाहटें आबाद हो गई है। एसईसीएल मानिकपुर के अंतर्गत ओवरबर्डन के पास मौजूद बसाहट गायत्री नगर इन्हीं में से एक है। पिछले…

Read More

कोरबा। ट्रैफिक पुलिस ने गाडिय़ों की मनमानी पर फिर कार्यवाही की। पाम मॉल और विशाल मेगा मार्ट के सामने सडक़ पर गाडिय़ों को पार्क करने पर पुलिस ने लॉक लगा दिया। ऐसे मामलों में पेनाल्टी वसूली गई। पावर हाउस रोड से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक अवैध पार्किंग की समस्या के कारण बार-बार जाम लग रहा है। यही समस्या ट्रांसपोर्ट नगर से सीएसईबी चौक के रास्ते में है। तुलसी ऑटो के नजदीक एक होटल की वजह से बड़ी संख्या में चारपहिया गाडिय़ों की पार्किंग सडक़ की रेलिंग से लेकर कई दुकानों के सामने हो रही है जिससे समस्याएं बन रही…

Read More

कोरबा। बीकन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल एस.ई.सी. एल में गुरुवार को सत्र 2025-26 की कक्षा नर्सरी से 11 वी स्थानीय परीक्षाओ का परिणाम घोषित किया गया।साथ ही विद्यालय ने कक्षा 10वी और 12 वी का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया।हायर सेकेंडरी में वंशिका शर्मा ने 92.6 प्रतिशत के साथ कक्षा मै प्रथम , जय प्रकाश 86 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और दीक्षा सह 79 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।हाई स्कूल में तसनीम कौसर ने 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आर्यन लहरे 74.3 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और शौर्य मेहता 62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर…

Read More

कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत जमीन खरीदी-बिक्री के धोखाधड़ी संबंधी मामले में प्रो. सुरेशचन्द्र तिवारी को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी ने सुपर सेशन वारंट के माध्यम से जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद सुरेश तिवारी को न्यायालय से सीधे जेल दाखिल कराने की कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार विचारण न्यायालय ने अपने निर्णय में यह उल्लेख किया है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उदारता बरता जाना न्यायोचित नहीं है। अत: धारा 420 भा.दं.सं. के लिए 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000/-रुपये का अर्थदंड एवं अर्थदंड अदा न करने पर 06…

Read More

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत तेलसरा, जनपद पंचायत कटघोरा (छत्तीसगढ़) में एक वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली डिपरापारा से बैगाकुड़ा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता वाहिनी दल के सदस्यों ने नारे और स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया और जागरूकता फैलाने के लिए नशामुक्ति साहित्य का वितरण किया। रैली के दौरान आमजन को नशा त्यागने और नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर…

Read More

कोरबा। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरंभ होकर 21, 22, एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को किया जायेगा। इस दौरान सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति के…

Read More

पीएम जनमन अंतर्गत बनी जामभाठा-सोनारी में बनी पक्की सडक़ कोरबा। कोरबा विकासखण्ड के दूरस्थ, पहाड़ी और जंगलों की गोद में बसे जामभाठा, सोनारी और आसपास के छोटे-छोटे पारा-टोले, जहाँ वर्षों से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और पंडो परिवार निवास करते आ रहे थे। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र जितना सुंदर था, उतना ही कठिन भी। गाँव तक आने-जाने के लिए कोई पक्की सडक़ नहीं थी। लोग पथरीली और ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों से गुजरते थे। बारिश के दिनों में कीचड़ और फिसलन से रास्ता और भी खतरनाक हो जाता था। बीमार को अस्पताल ले जाना हो, किसी बुजुर्ग को बाहर…

Read More