Author: newsindialive36@gmail.com

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। यह घटना महाविद्यालय के पीछे स्थित स्टेडियम के पास की है। मृतक की पहचान रुपेश चौहान (19), निवासी वार्ड नंबर 14 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रुपेश किसी काम से रायपुर गया था और एक दिन पहले शाम करीब 5 बजे घर लौटा था। सोमवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।मंगलवार (5 मई) सुबह स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के पास पेड़ से उसका शव लटका देखा और…

Read More

जांजगीर। पामगढ़ विकासखंड के ग्राम बरागांव के किसान कुंवर सिंह मधुकर ने फसल विविधीकरण अपनाकर खेती को मुनाफे का माध्यम बना दिया है। मंगलवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उनके खेत पहुंचकर मॉडल का निरीक्षण किया और पहल की सराहना की। किसान ने 18 एकड़ में धान छोडक़र बागवानी, मसाला और सब्जी फसलों का उत्पादन शुरू किया है। खेत में कटहल के 250, नींबू के 850 और एप्पल बेर के 100 पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही काली मिर्च के 300 और सागौन के 1700 पौधे रोपे गए हैं। सब्जी फसलों में कुंदरू, परवल, खीरा, लौकी और डोडका का…

Read More

जांजगीर। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरखोद में हुई संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर और डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में मृतक की पत्नी के बड़े पिता और उसके साथी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक जगदीश प्रजापति 29 अप्रैल को अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने खरखोद आया था। रात करीब 11.30 बजे शराब के नशे में उसने पत्नी और बच्चे से विवाद शुरू कर दिया। इस…

Read More

जांजगीर। जिले के मधईपुर गांव में 2 मई की रात हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बलौदा पुलिस ने इस मामले में सक्ती जिले के एक निगरानी बदमाश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गहने, बर्तन और टीवी समेत चोरी का भारी सामान बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमृत पटेल, उत्तम पठारे और तुलसी पटेल पल्सर मोटरसाइकिल से मधईपुर पहुंचे थे। इनके पास से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका है कि विरोध की स्थिति में आरोपी हमला करने की तैयारी…

Read More

कोरबा। Vijay Lamba शहर के शांत, सहज, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विजय लाम्बा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। विजय लाम्बा, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक सुरेंद्र लाम्बा के छोटे भाई थे। उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। कोरबा अंचल में उन्हें मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विजय लाम्बा का अंतिम संस्कार आज दोपहर…

Read More

चंडीगढ़, 0६ मई । शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट 6श्व108 के लैंड होने के तुरंत बाद विमान के अंदर अचानक धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ ही पलों में धुआं पूरे कैबिन में फैल गया और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को बिगड़ता देख विमान में मौजूद एयर होस्टेस और क्रु मेंबर्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग और…

Read More

मुजफ्फरपुर, 0६ मई । मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा चौक से मणिका विशुनपुर चांद गांव जाने वाली सडक़ पर मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग साढ़े छह लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद लूट लिए गए। लूट के दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की, जिसमें वे और उनके पुत्र बाल-बाल बचे। पीडि़त स्वर्ण व्यवसायी सरोज साह ने पुलिस को बताया है कि वे दरधा और नरौली चौक स्थित अपनी दुकान से स्वर्ण आभूषण व बिक्री की नगद राशि लगभग 60 हजार रुपये लेकर…

Read More

नई दिल्ली 6 मई। गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साई द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने 2001 के दुष्कर्म मामले में अपनी आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने की मांग की थी। सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ साई की अपील हाई कोर्ट में लंबित है। सोमवार को पारित एक आदेश में न्यायमूर्ति इलेश वोरा और आरटी वच्छानी की खंडपीठ ने साई की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए हमारे लिए प्रथम दृष्टया इस निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है कि…

Read More

पटना, 0६ मई । वियजवाड़ा से मोतिहारी स्थित अपने गांव जाने के लिए ट्रेन से पटना पहुंची 15 साल की नाबालिग दरिंदगी का शिकार हो गई। मोबाइल चोरी होने पर मदद का झांसा देकर आरोपित ने उसे विश्वास में ले लिया और शिकायत दर्ज कराने के नाम पर उसे पटना जंक्शन से गांधी मैदान ले गया। वहां पर दूसरे दोस्त को बुलाया। उसके साथ मिलकर नाबालिग के साथ पहले कार में, फिर बेउर स्थित एक मकान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरिंदगी की शिकार हुई पीडि़ता की जब हालत बिगडऩे लगी तब, उसे दानापुर रेलवे स्टेशन के…

Read More

नईदिल्ली, 0६ मई । केरलम विधानसभा चुनाव में पहली बार तीन सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली भाजपा छह निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही। इन छह सीटों में तिरुवल्ला, पलक्कड, मालमपुझा, अटिंगल, कासरगोड और मंजेश्वर सीट शामिल हैं। तिरुवल्ला में भाजपा के राज्य महासचिव अनूप एंटनी 43,078 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और केरल कांग्रेस (केईसी) के एडवोकेट वर्गीस माम्मेन से 10,146 के अंतर से हार गए। 2021 के विधानसभा चुनावों की तुलना में भाजपा के मत प्रतिशत में वृद्धि हुई। 2021 में भाजपा 16.25 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि इस बार…

Read More